नसीराबाद बलवन्ता रोड पर देर रात एक वैन पलटने से एक महिला की मृत्यु

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

नसीराबाद बलवन्ता रोड पर देर रात एक वैन पलटने से एक महिला की मृत्यु

6 बच्चे व 4 व्यक्ति घायल

अजमेर । नसीराबाद के दिलवाडा अजमेर रोड के नये पेट्रोल पंप के समीप मगंलवार रात्रि 9.30 के करीब केकडी से अजमेर जा रही वैन को एक टेलर द्वारा साईड दबा देने से वैन पलट गई । हादशे मे वैन मे बैठी एक महिला ललिता पत्नी अजित की मौका स्थल पर ही मौत हो गई । वही वैन मे बैठे 6 बच्चे , 3 महिलाएं व एक पुरुष घायल हो गए । दुर्घटना की सूचना मिलते पुलिस व ग्रामीणों ने सभी को नसीराबाद चिकित्सालय मे भर्ती कराया । नसीराबाद चिकित्सा प्रभारी विनय कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलो मे एक की हालत सीरियस होने से अजमेर रेपर किया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment