कृष्णा वैष्णव बनी हुरडा उपप्रधान

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। हुरडा पंचायत समिति के उपप्रधान पद के चुनाव मे कृष्णा वैष्णव विजय हुई। शनिवार को हुए चुनाव मे कांग्रेस से कृष्णा वैष्णव व भाजपा से उम्मीदवार अनीता मेवाड़ा ने उपप्रधान का नामांकन दाखिल किया था। कुल 17 पंचायत समिति सदस्यों मे से 16 ने मतदान किया। जिसमें कृष्णा वैष्णव को 9 व अनिता मेवाड़ा को 7 मत मिले । कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा वैष्णव ने 2 मत से विजय प्राप्त की । वैष्णव समाज में इस बार नगरपालिका चेयरमैन, पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, उपप्रधान, सरपंच, उपसरपंच, वार्ड मेम्बर आदि में जीत दर्ज कर समाज का नाम रोशन करने के साथ समाज का राजनैतिक सफर बढ़ाने से समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है। समाज की सभी समितियों के पदाधिकारियों ने विजेता उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई के साथ उज्जवल भविष्य की भी शुभकामनाएं दी हैं।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment