नसीराबाद में कल मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व पर होगा गौ सेवक सम्मान समारोह

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद स्थापना महोत्सव श्रृंखला 2026 के अंतर्गत मंगलवार ,17 नवम्बर गोपाष्टमी पर्व पर गौसेवक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
नसीराबाद के इतिहास में पहली बार गोपाष्टमी के अन्नकूट महोत्सव सम्मान समारोह तुलादान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नसीराबाद विधायक राम स्वरूप लांबा और विशिष्ट अतिथि कार्यपालक दंडाधिकारी एवं तहसीलदार दिनेश चंद शर्मा, पूर्व छावनी परिषद के उपाध्यक्ष योगेश सोनी, भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र पथरिया, नसीराबाद इतिहास प्रेरणा स्मारिका संपादक पत्रकार, जनता विचार के दिलीप राय इत्यादि के आतिथ्य और राष्ट्रीय समाजसेवी प्रदीप कुमार जिंदल की अध्यक्षता तथा गौशाला पदाधिकारी तुषार सिंहल के सानिध्य संयोजन में कार्यक्रम होंगे।
नसीराबाद स्थापना दिवस संस्थापक और पूर्व आयोजक की प्रेरणा से वर्तमान आयोजक का गोपाष्टमी पर्व पर प्रथम ऐतिहासिक आयोजन में विशेष भूमिका रहेगी और पदाधिकारी तुषार सिंहल का भी तुलादान सामग्री व्यवस्था में विशेष भूमिका रहेगी।
समारोह में गौ सेवा के पावन कार्य में जुटे श्रेष्ठ भक्त, श्रेष्ठ नागरिक, कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी, अधिकारी और अतिथियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में 50 श्रेष्ठ नागरिक कर्मवीर ,गोभक्त, गौरक्षक , भामाशाह , पत्रकार, समाजसेवी, कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी , अधिकारीयों का भी सम्मान होगा। जिसमें पत्रकारिता हेतु दिलीप राय, मारुति शर्मा, राहुल वर्मा इत्यादि का भी निस्वार्थ सेवा हेतु सम्मान किया जाएगा।
इस अवसर पर सर्वदेवमयी कामधेनु नंदनी, नंदी तुल्य गोवंश हेतु तुलादान होगा। श्रद्धालु गौमाता के हर अंग में देवता – सर्वदेवमय गोमाता के दर्शन कर पूजन करेंगे। माथे पर महादेव, आँखों में सूर्य-चंद्र, कानों में अश्विनी कुमार, पीठ पर धर्म, पेट में पृथ्वी, गले में इंद्र, मुख में अग्नि, जीभ में सरस्वती और धूंझ में अनंत नाग के स्वरूप का वर्णन कर गौमाता की महिमा का गुणगान किया जाएगा।
गोपाष्टमी महोत्सव गौशाला परिसर में अन्नकूट, तुलादान, शिवाभिषेक इत्यादि कार्यक्रम गोभक्त प्रदीप जिंदल के प्रयासों से जनसहयोग से किया जा रहा है, जिसमें गुड़, कुट्टी, चारा, बाटा इत्यादि से तुलादान करके प्रेरणादायक अनुकरणीय कृत्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में फ्री विशेष (108 पदार्थों से) रुद्राभिषेक पूजा प्रसादी, अकेली मातृशक्ति, पितृविहीन अनाथ बच्चों का फ्री जीवनपोषण, नि:शुल्क दवा, नाश्ता, भोजन, पकवान, आजीवन केयर देखभाल सेवा, रोजगार, राशन, आटा, सामग्री, विवाह परिचय, भजन भोजन दक्षिणा आदि सेवाएं दी जाएंगी और आगामी पंजीयन किए जाएंगे।

इन गौशाला कर्मचारियों का होगा सम्मान –

गोविन्द गुर्जर, सोनू रावत, शिवराज, लाडू राम, रघुवीर, किशोर गुर्जर, महेश फुलवानी, प्यारसी, संतोष, भोला, विमला, छोटी।
गौशाला अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल सहित समस्त पदाधिकारियों का सम्मान , विश्व कल्याण ट्रस्ट (धर्मार्थ), अग्रोहा सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट, अग्रोहा रोजगार एवं प्रशिक्षण संस्थान, जागरूक जनता विचार मंच, नसीराबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम श्री नृसिंह गौशाला नसीराबाद पर आयोजित कर गोपाष्टमी महोत्सव मनाते हुए प्रशस्ति पत्र स्मृति चिह्न सौंपकर राष्ट्रीय समाजसेवी राज्यस्तरीय प्रशासन द्वारा पंजीकृत प्रदीप कुमार जिंदल द्वारा समाजसेवार्थ समर्पित सेवाओं हेतु किया जायेगा।
यह गौशाला लगभग 100 साल पूर्व जिंदल कुटुंब परिवार के पूर्वजों द्वारा समाजसेवार्थ समर्पित लोकार्पण किया था और वर्तमान में वंशज विष्णु प्रकाश जिंदल और प्रदीप कुमार जिंदल को भी नहीं जोड़ा हुआ है, प्रदीप जिंदल ने निःशुल्क निस्वार्थ दायित्व ग्रहण की सहमति अनापत्ति जाहिर की है।
नसीराबाद स्थापना महोत्सव आयोजक मंडल में संस्थापक कीर्तिशेष किशनलाल जिंदल, सुप्रसिद्ध सुधारकजी, पूर्व आयोजक विष्णु प्रकाश जिंदल, संपादक प्रेरणा स्मारिका रहे है, वर्तमान आयोजक प्रभारी समाजसेवी प्रदीप कुमार जिंदल, पत्रकार का विशेष योगदान रहेगा। समारोह में सर्वदेवमय सर्वकल्याणकारी सर्वप्रिय निराश्रित तिरस्कृत गौवंश की सेवा सुरक्षा सुविधा संरक्षण हमारा कर्तव्य और जिम्मेदारी और अधिकार का संकल्प प्रतिज्ञा की जाएगी।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment