कांग्रेस की जयपुर में आयोजित महंगाई हटाओं महारैली में शामिल होने भादरा से रवाना हुए कार्यकर्ता

कांग्रेस की जयपुर में आयोजित महंगाई हटाओं महारैली में शामिल होने भादरा से रवाना हुए कार्यकर्ता
-नियामत जमाला-
भादरा, 11 दिसंबर / कांग्रेस की रविवार 12 दिसंबर को जयपुर में हो रही महंगाई हटाओं महारैली में भाग लेने के लिए भादरा क्षेत्र से भी कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना हुए है। शनिवार को दोपहर बाद जोन नंबर 14 ग्राम पंचायत न्यागंल,रामगढ़िया व जोन के अन्य गांवों के जत्थे को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहात मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सतपाल नेहरा ने कांग्रेस का झंडा दिखा कर जयपुर महारैली में शामिल होने के लिए रवाना किया। भादरा क्षेत्र से पूर्व संसदीय सचिव जयदीप डूडी के नेतृत्व में भी कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए रवाना हुए है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहात मंडल के निर्वतमान अध्यक्ष सतपाल नेहरा के नेतृत्व में भी कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर महारैली में शामिल होने शनिवार देर सायं व रात्रि में रवाना होंगे। उधर कांग्रेस कार्यकर्ता विशाल गोस्वामी के नेतृत्व में भी 15 छोटे निजी वाहनों से भी कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर में कांग्रेस की महंगाई हटाओं रैली में भाग लेने के लिए रात को रवाना होंगे।
फोटो-जयपुर महारैली के लिए रवाना कांग्रेस जत्थे को कांग्रेस का झंडा दिखा रवाना करते नेहरा

Author: admin

Comments (0)
Add Comment