DESH KI AAWAJ

अजमेर डिस्कॉम ने जनवरी माह मे वसूले 1068 करोड

अजमेर डिस्कॉम ने जनवरी माह मे वसूले 1068 करोड

पहली बार 99.64 प्रतिशत राजस्व वसूली , रिकार्ड कायम

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर डिस्कॉम ने राजस्व वसूली में शानदार उपलब्धि हासिल की है। डिस्कॉम ने जनवरी माह में 1068 करोड़ रुपयों की वसूली की है। इतना ही नही डिस्कॉम ने इस वित्तीय वर्ष के 10 महीनों में ही 99.64 प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल किया है। निगम ने जनवरी माह तक कुल 10687 करोड़ रुपयों की राजस्व वसूली की है। प्रबंध निदेशक एन.एस.निर्वाण के नेतृत्व में निगम ने जनवरी माह में 1068 करोड़ रुपयों से अधिक की राजस्व वसूली की है। चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी माह तक अजमेर डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं से 99.64 प्रतिशत राजस्व वसूली का रिकॉर्ड कायम किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले वित्तीय वर्ष में डिस्कॉम ने जनवरी माह तक 96.87 प्रतिशत राजस्व की वसूली की थी। प्रबंध निदेशक निर्वाण ने बताया कि डिस्कॉम ने अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लक्ष्य तय किए गए थे। इसी के तहत केवल जनवरी माह में अजमेर डिस्कॉम की टीम ने 102.42 प्रतिशत राजस्व की वसूली की है। डिस्कॉम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत कर जनवरी माह में 1068 करोड़ रुपयों की राजस्व वसूली की है। निर्वाण ने बताया कि जनवरी माह के दौरान अजमेर सिटी सर्किल से 41.40 करोड़, अजमेर जिला वृत्त से 100.99 करोड़ रुपये ,भीलवाड़ा वृत्त से 193.97 करोड़ रुपये, नागौर वृत्त से 103.59 करोड़ रुपये, सीकर वृत्त से 82.83 करोड़ रूपयें , झुंझुनूं वृत्त से 56.57 करोड़ रुपये, उदयपुर वृत्त से 136.20 करोड़ रुपये, राजसमंद वृत्त से 105.74 करोड़ रुपये, बांसवाड़ा वृत्त से 37.97 करोड़ रुपये, चित्तौड़गढ़ वृत्त से 162.22 करोड़ रुपये, डूंगरपुर वृत्त से 16.12 करोड़ रुपये , प्रतापगढ़ वृत्त से 8.60 करोड़ रुपयों के राजस्व की वसूली की है। निर्वाण ने बताया कि अजमेर डिस्कॉम ने चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी माह तक 99.64 प्रतिशत रिकॉर्ड राजस्व की वसूली की है। निगम का इस वित्तीय वर्ष 102 प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि डिस्कॉम के अधिकारी एवं कर्मचारी इसी तरह कड़ी मेहनत करते रहेंगे और इस लक्ष्य को आसानी से पा लेंगे। निर्वाण ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अजमेर डिस्कॉम आप सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि समय पर बिजली का बिल जमा कराए, जिससे डिस्कॉम की वित्तीय स्थिति में और अधिक सुधार हो सके।

admin
Author: admin