DESH KI AAWAJ

नसीराबाद के ब्यावर बस स्टैंड के बहार यात्रियों के लिए एक भामाशाह ने टीन सेड लगाने की करी पहल

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय पहल के तहत अग्रवाल मोहल्ला, नसीराबाद निवासी राजेश गोयल ने रैन बसेरा ( ब्यावर बस स्टैंड )के बाहर यात्रियों की सुविधा हेतु अपने स्तर पर टीन शेड एवं बैठने की व्यवस्था कराने का जिम्मा उठाया है।
इस संबंध में राजेश गोयल ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम से मुलाकात कर रैन बसेरा के बाहर यात्रियों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से गर्मी के मौसम में धूप से बचाव के लिए छाया और बैठने की उचित व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।
उक्त स्वीकृति के पश्चात अब रैन बसेरा के बाहर टीन शेड लगाए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को गर्मी में राहत मिलेगी तथा उन्हें बैठने की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यह पहल समाज में सेवा और सहयोग की भावना का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

admin
Author: admin