फैक्ट्री द्वारा प्रदुषित पानी छोडे जाने पर आक्रोशित लोगों ने ज्ञापन दिया!
फैक्ट्री द्वारा प्रदुषित पानी छोडे जाने पर आक्रोशित लोगों ने ज्ञापन दिया!
=मंजू डाभी/दिव्यांग जगत
गुलाबपुरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं 7 व 8 हाउसिंग बोर्ड नया जोरावरपुरा वासियों ने ममता सर्जिकल एवं ममता स्पिनर्स के खिलाफ वायु प्रदूषण और केमिकल युक्त जहरीले पानी को वार्ड में छोड़ने एवं फेक्ट्री द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण एवं जलदाय विभाग द्वारा किए जा रहे सौतेले व्यवहार से 7-10 दिन में जल आपूर्ति नही होने से गुस्साए लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम का उपखंड कार्यालय में ज्ञापन दिया गया ! ज्ञापन में बताया कि ममता सर्जिकल से भयंकर रूप से जल और वायु प्रदूषण वार्ड में फैल रहा है, जिस से वार्डवासियों को स्वास्थ्य सबंधी बीमारियों से ग्रसित होना पड़ रहा है, प्रदूषित पानी को पीने से जीव जानवरो की मृत्यु हो रही है, साथ ही श्वास सबंधी रोग फैल रहा है ।फैक्ट्री प्रबंधक को कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है! ज्ञापन देने वाले में नगरपालिका उपाध्यक्ष एडवोकेट सांवर नाथ योगी, पार्षद महादेव जाट, रोहित चौधरी ,हेमसिंह सिसोदिया,मंगलसिंह राणावत समाजसेवी ,कैलाशसिंह,उदयलाल पंचोली ,रामपाल जांगिड़, प्रेमप्रकाश माली,सुरजाराम कुमावत,मेहन्द्र जाट,रामदयाल जाट,रामदेव माली, रतनलाल जाट,मुकेश जाट,पुखराज जाट,पिंटू धाकड़,पिंटू तिवाड़ी, धर्मेंद्र बिंद,विनय चौधरी,सहित महिलाएं एवं वार्डवासी मौजूद थे।


