जेठाना मे रामकथा के पूर्व निकाली कलश एवं शोभायात्रा
जेठाना मे रामकथा के पूर्व निकाली कलश एवं शोभायात्रा
रामकथा श्रवण मात्र से क्षेत्र मे बारह होती है अमृत वर्षा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के जेठाना मे समस्त ग्राम वासियों की ओर से बुधवार को संगीतमय भव्य श्री राम कथा के शुभारंभ पर सरावगी मोहल्ले मे स्थित पनघट से शोभा यात्रा निकाली गई । शोभायात्रा मे महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया । गाजे-बाजे तथा ढोल धमाकों के साथ शोभायात्रा में श्री राम कथा संयोजक समिति के सदस्य सहित ग्राम के धर्म प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए । यात्रा का मार्ग में जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा सरावगी मोहल्ला, आचार्य मोहल्ला ,बस स्टैंड ,बैंक ,चरणों की हताई, तेजाजी थान होती हुई सामला रोड रोड पर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास कथा स्थल पर पहुंची । जहां पर कथावाचक गणेश मंदिर के महंत लक्ष्मण दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्री राम कथा का रसपान कराते हुऐ कहा कि रामचरितमानस सारगर्भित है। रामचरितमानस का पाठ कलयुग में लाभकारी है । संतों ने रामचरितमानस को पांचवा वेद भी कहा l इसके श्रवण मात्र से मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है । यह विचार गणेश मंदिर के महंत लक्ष्मण दास महाराज ने बुधवार को संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास संगीतमय रामकथा का रसपान कराते हुऐ कहे । उन्होंने बताया कि मनुष्य को सत्य के साथ रहना चाहिए एवं सात्विक मनुष्यों का संग करना चाहिए , क्योंकि बुरे की संगत से भला व्यक्ति भी बुराई में पड़ सकता है । सत्संग की महिमा बताते हुए कहा कि संत और सत्संग राम कृपा होने पर ही मिलते हैं । कथा श्रवण एवं सत्संग से दुख करीब नहीं आते हैं । अतः अधिक से अधिक समय सत्संग एवं प्रभु का स्मरण में लगाना चाहिए कथा प्रतिदिन दिन मे 1 बजे से 4 बजे तक चलेगी ।

