कलश यात्रा निकाली, भागवत कथा शुरू
कलश यात्रा निकाली, भागवत कथा शुरू
पंडित पवन भारद्वाज सोडावास 9फरवरी
सोडावास कस्बे के अजरका मार्ग पर शेरावाली मंदिर परिसर में बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ । जिसमें सर्वप्रथम कलश यात्रा निकाली गई । कलश यात्रा शेरावाली मंदिर से बाजार होकर निकाली गई । इस अवसर पर 101 कलश सजाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई । श्रीमद् भागवत कथा के व्यास पूर्ण देव एवं गिरीश शास्त्री ने महिलाएं के सिर पर कलश रखे । महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थी । श्रद्धालु जयकारे लगाकर नृत्य करते हुए चल रहे थे । जयकारों से वातावरण भक्ति में बना रहा । इस अवसर पर हनुमान प्रजापति, अनिल शर्मा, सत्येंद्र प्रजापत,धीरज शर्मा गुरूजी, गिर्राज सोनी, नितेश भागीरथ कनोडिया, पप्पू शर्मा, रामचंद्र पंच, लीलाराम ,धर्मपाल ,मंगल पांडे, मुकेश शर्मा, इंद्रमोहन, राजेश, रामसिंह, लखन, केदार शर्मा ,मदन लाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे । सोडावास,,, फोटो,,,ca,,, कलश यात्रा निकालती महिलाएं

