DESH KI AAWAJ

दादा गुरु की समाधि नगरी नसीराबाद में प्रथम बार हुआ परम पूज्य मुनि श्री निष्पक्ष सागर महाराज एवं निस्पृह सागर महाराज का ससंघ मगंल प्रवेश

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । दादागुरु की समाधि नगरी नसीराबाद के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय रहा कि प्रथम बार परम पूज्य मुनि श्री निष्पक्षसागर जी महाराज एवं परम पूज्य मुनि श्री निस्पृहसागर जी महाराज ससंघ का नगर में मंगल प्रवेश हुआ। मंगल प्रवेश के अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने अत्यंत उत्साह, भक्ति एवं श्रद्धा के साथ पूज्य मुनिराजों की अगवानी की। जयघोष, धर्मध्वज एवं मंगलमय वातावरण के बीच नगर धर्ममय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेवों के दर्शन एवं आशीर्वचन का लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाया।
यह ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय अवसर नसीराबाद के धार्मिक इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर दिगंबर जैन युवा परिषद के अध्यक्ष निहालचंद बडजात्या व निखिल पाटौदी सहित सैकड़ों की संख्या में जैन धर्मावलंबी महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।

admin
Author: admin