लवेरा में ग्राम सेवा शिविर फालोअप केम्प सम्पन्न, तहसीलदार शर्मा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ निदान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम लवेरा में ग्राम सेवा शिविर फॉलो-अप कैंप तहसीलदार दिनेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। शिविर में
ग्राम पंचायत लवेरा में आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘ग्राम सेवा शिविर फॉलो-अप कैंप’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर नसीराबाद के तहसीलदार दिनेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान तहसीलदार दिनेश चंद्र शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों के पेंडिंग आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके। शिविर में सभी विभागों के
प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मोजूद रहे ।
शिविर में प्रशासनिक अमले के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के माध्यम से उनका निस्तारण कराया। शिविर में सहायक विकास अधिकारी रामदेव लखारा, गिरदावर: ज्योत्सा शर्मा,
पटवारी मनोज कुमारी एवं प्रियंका चौधरी, सरपंच शंकर लाल जाट ,
ग्राम विकास अधिकारी महेश शोभावत,
एलडीसी कमला रावत, ई-मित्र संचालक विष्णु प्रसाद वैष्णव सहित
ग्रामीणों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।
शिविर के दौरान गाँव के अनेक गणमान्य नागरिकों व प्रबुद्धजनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर सुरेश सेन, पूरन सिंह पुरोहित, लालाराम पटेल, छगनलाल गुर्जर, अर्जुन गुर्जर, दयाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे और विभिन्न विभागीय सुविधाओं का लाभ उठाया।


