DESH KI AAWAJ

देरांठू में बारिश की कामना को लेकर ग्रामीणों ने कराई इन्द्र पूजा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के ग्रामीणों ने क्षेत्र में अच्छी बारिश के लिए तलाई स्थित पाल पर पंडित पवन दाधीच के सानिध्य में हवन यज्ञ के साथ इन्द्र पूजा कराई । इस अवसर पर ग्रामीण रामधन पापडिया, अरविंद चौधरी, सत्यनारायण दगोल्या, रामधन जाट आवडा , भंवरलाल जाट, शौकिन पापडिया, सत्यनारायण सैन सहित कई ग्रामीणों ने हवन यज्ञ में आहुतियां दी। हवन के पश्चात आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।

admin
Author: admin