वैष्णव मन्दिर पुष्कर की कार्यकारिणी की बैठक हुई आयोजित, बैठक में मन्दिर विकास के लिए प्रस्ताव
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण (चतु:) संप्रदाय 52 गौत्र मन्दिर समिति पुष्कर की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार रविवार को वैष्णव मन्दिर बड़ी बस्ती पुष्कर में मदन दास पीपावत बालापुरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सचिव अशोक वैष्णव गोविन्दगढ ने बताया बैठक में गत मिटिग की कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर आईसीआई बेंक शाखा पुष्कर से समिति के खाते से राशि निकालने व लेन देन करने का अधिकार समिति की और से 3 सदस्य अध्यक्ष रघुनाथ देव मुरारी चुरली, सचिव अशोक वैष्णव गोविन्दगढ व कोषाध्यक्ष हंसराज वैष्णव बासेली को दिया गया। साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी के सदस्य अगर लगातार 3 मिटिग में नहीं आते हैं तो सदस्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जायेगी। बैठक में मन्दिर परिसर में 75× 75 छत व मन्दिर गैलरी को छापने, लाईट फिटिग सही कराने व मन्दिर परिसर के नीचे बने बाथरूम को सही कराने , पानी के टेंक को बड़ा कराने के साथ खिड़कियों की मरम्मत कराने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में सचिव अशोक वैष्णव गोविन्दगढ, सहसचिव अशोक वैष्णव भडसुरी , कोषाध्यक्ष हंसराज वैष्णव बासेली, उपाध्यक्ष कैलाश वैष्णव नांदला, त्रिलोक दास वैष्णव , प्रकाश वैष्णव आखरी, मुकेश वैष्णव देरांठू , नन्द किशोर वैष्णव , राधेश्याम वैष्णव चूरली, कन्हैयालाल वैष्णव नूरियावास , मुकेश वैष्णव जाटली, पुजारी रवि वैष्णव एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।


