श्री नृसिंह गौशाला में गौ भक्तो ने पूर्णिमा के अवसर पर 300 किलो आम का आमरस बनाकर गायों को पिलाया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। अधिकमास की पूणि॔मा के पावन पर्व पर नसीराबाद के रामसर रोड पर स्थित श्री नृसिंह गौ शाला में गौ भक्तो ने गायो को 300 किलो आम का आमरस बनाकर खिलाया। इस कार्यक्रम में नृसिंह गौशाला काय॔कारिणी के सदस्य प्रदीप अग्रवाल, अजय गौड, दिग्विजय सिंह गुर्जर , तुषार, योगेश परिहार, रवि सोनी, नीलेश व गौशाला स्टाफ के सभी सदस्यों के सहयोग से किया गया। सभी गौ प्रेमियों ने गौशाला में ही आमरस बनाकर गौशाला की सभी गायों को पिलाया।


