DESH KI AAWAJ

नसीराबाद के राहुल वर्मा को वाॅलीवुड में मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब दिलाएंगे प्रतिभावाओ को नया मंच

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। छोटे शहरों की गलियों से निकलकर बड़े सपनों को सच करने वाले युवाओं के लिए नसीराबाद का नाम अब एक नई प्रेरणा बनता नजर आ रहा है। जमीन स्तर पर पत्रकारिता करते हुए समाज की आवाज उठाने वाले और कला जगत से गहरा जुड़ाव रखने वाले राहुल वर्मा अब बॉलीवुड की चमकती दुनिया में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रहे हैं।
एसआरके फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित होने जा रहे राजस्थान के बहुचर्चित टैलेंट एवं फैशन इवेंट “ग्लैम ऑफ बॉलीवुड” में राहुल वर्मा को बतौर कास्टिंग डायरेक्टर अहम जिम्मेदारी दी गई है। यह अवसर केवल एक पद नहीं, बल्कि नसीराबाद की मिट्टी से जुड़े एक संघर्षशील युवा की मेहनत, लगन और जुनून की बड़ी पहचान माना जा रहा है। राहुल वर्मा एसआरके फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े एक प्रतिभाशाली, मेहनती और समर्पित कास्टिंग डायरेक्टर हैं। अपनी बेहतरीन प्रतिभा पहचानने की क्षमता और मनोरंजन जगत की गहरी समझ के लिए वे विशेष पहचान रखते हैं। उन्होंने कई रचनात्मक प्रोजेक्ट्स और कलाकारों के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
वे अपने कार्य के माध्यम से नए चेहरों और उभरती प्रतिभाओं को फिल्म, म्यूजिक वीडियो और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अवसर दिलाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनका प्रोफेशनल कार्यशैली, कला के प्रति जुनून और गुणवत्ता पूर्ण कास्टिंग के प्रति समर्पण उन्हें एसआरके फिल्म प्रोडक्शन टीम का एक महत्वपूर्ण और भरोसेमंद हिस्सा बनाता है। राजस्थान की उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेशभर से मॉडल्स, कलाकार, अभिनेता, डांसर और नई प्रतिभाएं हिस्सा लेंगी। यहां युवाओं को सिर्फ मंच ही नहीं, बल्कि फिल्म और मनोरंजन जगत में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा।

कार्यक्रम की संस्थापक डॉ. भावना शर्मा ने कहा कि> “ग्लैम ऑफ बॉलीवुड उन सपनों का मंच है जो छोटे शहरों में जन्म लेते हैं और बड़े मुकाम तक पहुंचने का हौसला रखते हैं। राहुल वर्मा जैसे मेहनती और जमीनी सोच वाले लोगों का साथ इस आयोजन को और मजबूत बनाएगा।”
राहुल वर्मा लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक मुद्दों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। नसीराबाद की आम जनता की आवाज बनने वाले राहुल अब नई प्रतिभाओं को बॉलीवुड तक पहुंचाने का कार्य भी करेंगे। आपको बता दें कि राहुल वर्मा इससे पहले वर्ष 2014 में फिल्म “मारो धणी सांवरिया सेठ” में कस्टम ऑफिसर की भूमिका निभा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी कार्य किया था। करीब दस वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अब वे फिर एक बड़े फिल्मी बैनर के साथ जुड़कर अपनी कला और अनुभव का दम दिखाने जा रहे हैं।
नसीराबाद जैसे छोटे शहर से निकलकर पत्रकारिता और बॉलीवुड दोनों क्षेत्रों में सक्रिय रहना इस बात का प्रमाण है कि अगर इरादे मजबूत हों तो छोटे शहर भी बड़े सपनों की उड़ान बन सकते हैं।
इस भव्य आयोजन को कई बड़े जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों का समर्थन भी मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ, विधायक बालमुकुंद आचार्य और विधायक रविंद्र सिंह भाटी द्वारा कार्यक्रम के पोस्टर लॉन्च कर आयोजन की सराहना की गई।
आयोजकों के अनुसार “ग्लैम ऑफ बॉलीवुड” में कई नामी कलाकार, सेलिब्रिटी गेस्ट और विशेष अतिथि शामिल होंगे। यह आयोजन राजस्थान की छुपी प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ-साथ युवाओं के सपनों को बॉलीवुड तक पहुंचाने का एक मजबूत मंच साबित होगा।

“जमीन से जुड़े लोग ही आसमान तक पहुंचते हैं” — राहुल वर्मा

नसीराबाद की गलियों से निकलकर अब बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रहे राहुल वर्मा की यह यात्रा संघर्ष, मेहनत और जुनून की मिसाल बनती जा रही है। पत्रकारिता से लेकर फिल्म जगत तक उनका सफर आज युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभर रहा है।

admin
Author: admin