अखिल भारतीय लखारा समाज का वार्षिक महोत्सव 21 व 22 मई को धानेश्वर में, उमड़ेगा आस्था का सैलाब
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। अखिल भारतीय लखारा समाज धानेश्वर ट्रस्ट फुलिया कला शाहपुरा जिला भीलवाड़ा में स्थित लखारा समाज की कुलदेवी श्री शिव चैनाकुशला माता का 30 वा मंदिर स्थापना महोत्सव आगामी 21व 22 मई को ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यनारायण लक्षकार न्यारा की अध्यक्षता में आयोजित होगा । मुख्य संरक्षक टीकमचंद लक्षकार बांदनवाड़ा ने बताया कि लखारा समाज का दो दिवसीय भव्य वार्षिक महोत्सव में 21 मई को विशाल भजन
संध्या श्री श्याम म्यूजिकल ग्रुप गुलाबपुरा व नंदू झांकी ग्रुप ब्यावर द्वारा मनमोहक झांकियां का प्रदर्शन किया जाएगा । 22 मई को समाज के भामाशाह ,उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाले बंधु, प्रतिभाशाली विद्यार्थी तथा राज्य व केंद्र सरकार में नवनियुक्त कर्मचारियों का ट्रस्ट के द्वारा अभिनंदन किया जाएगा । इसी दौरान 101 महिलाओं द्वारा कलश व शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा विश्व शांति तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना के साथ ,मंदिर प्रांगण में विशेष हवन पूजन और आहुतियां का कार्यक्रम रखा गया है ।महोत्सव के दौरान समाज के विकास, बालिका शिक्षा तथा शादियों में दिखावे में बढ़ते खर्चो को कम खर्च कर शादी के पश्चात समाज में बढ़ते विवाह विच्छेद संबंध पर विशेष चर्चा की जाएगी । महोत्सव में विभिन्न प्रांतो से आए हजारों श्रद्धालुओं और पद यात्रियों का एक साथ पंगत में बैठाकर भोजन प्रसादी ग्रहण करवाया जाएगा । पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार शाहपुरा ने धानेश्वर धाम की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह धार्मिक स्थल क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में से एक है । ऐसी मान्यता है कि मातेश्वरी के जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी मुराद लेकर आता है उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है ।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालुओं की पहुंचने की उम्मीद है, जिसके लिए आवास और दर्शन की विशेष व्यवस्था की जा रही है । लक्षकार समाज के समस्त धर्म प्रेमियों से इस भव्य महोत्सव में सम्मिलित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है ।

