DESH KI AAWAJ

राजस्थान वैष्णव ब्राह्मण (च:स) बावन गौत्र समाज सेवा समिति पुष्कर मन्दिर समिति के चुनाव 17 मई रविवार को पुष्कर में

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। वैष्णव समाज की पुष्कर स्थित बड़ी बस्ती मंदिर समिति के चुनाव 17 मई रविवार को कराए जाएंगे। चुनाव अधिकारी श्यामसुंदर अग्रावत के अनुसार यह समिति पुरे राजस्थान के आजीवन सदस्यो के मतों द्वारा चुनी जाती है। जिसमें किशनगढ़ एवं दुदु विधानसभा के लगभग 450 आजीवन सदस्य निर्णायक होते है अग्रावत ने बताया कि इस समिति के कुल 1047 सदस्यों की सुची मंदिर व्यवस्था समिति द्वारा चुनाव कराने के लिए दी गई है। जिसमें से 61 आजीवन सदस्यो की चुनाव अधिकारी द्वारा जांच करने पर पाया गया कि मृत्यु हो चुकी है एवं सीकर , नागोर , पाली, जयपुर, ब्यावर, जोधपुर, टोंक , भीलवाड़ा के आजीवन सदस्य मतदान में भाग ले सकते हैं। इसमें अधिकांश मतदाता अजमेर जिला एवं दुदु मालपुरा क्षेत्र के है। चुनाव आगामी रविवार को संस्था के संविधान में निर्धारित पदों पर कराया जाएगा जिसमें एक अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, एक सचिव, एक सहसचिव, एक भंण्डार प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष एवं तेरह कार्य समिति सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा। चुनाव अधिकारी श्यामसुंदर अग्रावत ने बताया कि मंदिर व्यवस्था हेतु इस समिति के चुनाव सभी वैष्णव बंधुओं से एवं आजीवन सदस्यो से निवेदन कर निर्विरोध करवाने का प्रयास किया जाएगा। क्योंकि वैष्णव मंदिर की व्यवस्था के लिए चुनाव कराए जाते हैं। जिसमें समाज सेवी लोगों का चयन किया जाता है। एवं मंदिर की पूजा पद्धति व भवन की सुरक्षा आजीवन सदस्यो द्वारा लाखों रुपए की जमा-पूंजी के ब्याज से एवं अपने प्रयासो से नव निर्वाचित मंदिर समिति कर सके।

admin
Author: admin