DESH KI AAWAJ

अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण (चतु: संप्रदाय) भवन एवं शैक्षणिक ट्रस्ट वैष्णव धर्मशाला पुष्कर द्बारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ सानन्द सम्पन्न

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । प्रति वर्ष वैष्णव धर्मशाला पुष्कर ट्रस्ट द्वारा बुध पूर्णिमा पर किया जाने वाला सामुहिक विवाह सम्मेलन 1 मई 2026 को सानंद सम्पन्न हुआ। विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय वैष्णव ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र वैष्णव एवं केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भारत सरकार भागीरथ जी चोधरी व लक्ष्मीकांत वैष्णव उदयपुर विकास परिषद के लखनदास वैष्णव राष्ट्रीय महासचिव, विकास ट्रस्ट के महासचिव एन डी नीमावत, संयुक्त महासचिव भानु शंकर वैष्णव मुम्बई व बद्री प्रसाद अग्रावत, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ थे। सभी अतिथियों का सामुहिक विवाह समिति के अध्यक्ष पुषादास भावानंदी चिताखेडा, संयोजक श्यामसुंदर अग्रावत, सह संयोजक डॉ सीताराम अग्रावत, संरक्षक इंजीनियर रामनिवास वैष्णव, सचिव बाबूलाल अग्रावत, कार्यवाहक अध्यक्ष रघुनाथ देव मुरारी, विकास परिषद के जिला अध्यक्ष अजमेर अशोक अग्रावत भडसुरी, युवा समाज सेवी हंसराज भांसेली, पार्षद कमल रामावत व सामुहिक विवाह समिति के सभी पदाधिकारीयों ने बारी बारी से अतिथियों का‌ एवं भामाशाहों का साफा व सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व दुल्हा दुल्हन की बिंदोरी पुष्कर शहर में निकाली गई। उसके पश्चात धर्मशाला प्रागंण में तोरण हुआ एवं हिन्दू विवाह पद्धति के अनुसार विद्वान पंडितों ने पाणीग्राण संस्कार कराया एवं हजारों वर एवं वधु पक्ष के लोगों ने सामुहिक सहभोज किया। उसके पश्चात आशीर्वाद समारोह हुआ। जिसमें अतिथियों ने दुल्हा दुल्हन को आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व वैष्णव धर्मशाला के नये बने फाउंडेशन ट्रस्टीयो के शिलालेख का लोकार्पण ट्रस्ट के संरक्षक रामचंद्र वैष्णव ने व ट्रस्ट कमेटी ने किया व नये ट्रस्टीयो कल्याण सहाय भावानंदी गुलाब बाड़ी अजमेर, रामनिवास वैष्णव, हंसराज नरहरीया नंदी परिवार बांसेली पुष्कर व श्री मती अंजू वैष्णव सुपुत्री भंवरलाल खोड पाली का सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व भारत सरकार के मंत्री भागीरथ चोधरी का व सत्यनारायण रामावत परिवार का ट्रस्ट संरक्षक रामचंद्र वैष्णव भायंदर मुंबई ने साफा व सम्मान चिन्ह देकर अभिनंदन किया। इसी के साथ सामुहिक विवाह सम्मेलन सानंद सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विषेष रूप से मुम्बई से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सोहन दास वैष्णव, अशोक वैष्णव, पुरूषोत्तम जी वैष्णव, देवकिशन वैष्णव व अन्य लोग राष्ट्रीय महासचिव लखनदास वैष्णव छत्तीसगढ़ के साथ भी पधारे उनका भी सामुहिक विवाह समिति ने स्वागत किया। सामूहिक विवाह समिति के रवि अग्रावत, राम वैष्णव दांतरी, भावानंदी परिवार चिंता खेड़ा, अग्रावत परिवार सिनोदिया दुदु, ओमप्रकाश वैष्णव उपाध्यक्ष सामुहिक विवाह समिति एवं उनकी टीम, इंजीनियर रामनिवास परिवार अजमेर मेड़ता, एवं अग्रावत परिवार सावंतसर की अनुकरणीय सेवाएं रही। सभी भामाशाहों का दान दाताओं का वैष्णव धर्मशाला पुष्कर सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष पुषादास भावानंदी एवं उनकी टीम हार्दिक आभार व्यक्त करती है।

admin
Author: admin