देरांठू के बैरवा मोहल्ले में नव निर्मित बाबा रामदेव मन्दिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकली कलशयात्रा, 3 मई को होगी प्राण प्रतिष्ठा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू
कस्बे के बैरवा मोहल्ले मे स्थित नव-निर्मित बाबा रामदेव मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा के तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस मौके पर रुणिचा बाबा रामदेव मंदिर से श्रद्धालु बाबा की पावन ज्योत लेकर देरांठू पहुंचे, जिसका ग्रामवासियों ने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया।
यह कलश यात्रा बस स्टैंड स्थित आनंद आश्रम बगीची बालाजी मंदिर से आरंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामदेव मंदिर परिसर पहुंची। महिलाओं ने इस धार्मिक कार्यक्रम में कलश धारण कर भक्ति भाव से भाग लिया। डीजे की मधुर धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे, जिससे पूरे कस्बे में उत्सव का माहौल बन गया। इस अवसर पर महाकाल नगरी उज्जैन से लाए गए 151 कलशों की विधिवत पूजा-अर्चना भी की गई।
मंदिर परिसर में विष्णु नाम जप, गोपाल शरण नाम पाठ एवं सायं सामूहिक आरती का आयोजन किया जाएगा। 2 मई, शनिवार को आचार्य महावीर जी के सानिध्य में यज्ञ-हवन होगा तथा रात्रि में भजन संध्या आयोजित की जाएगी। 3 मई, रविवार को प्रातः 11 बजे मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मंदिर शिखर पर कलश चढ़ाया जाएगा। इसके उपरांत महाआरती, विशाल भंडारा एवं अतिथि सम्मान समारोह का आयोजन होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भीलवाड़ा के आगूचा आश्रम से संत बाबा बालक नाथ उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा, कांग्रेस नेता शिव प्रकाश गुर्जर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। कलश यात्रा के दौरान नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में सराहनीय सेवाएं दीं। इस मौके पर सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़, दिनेश चौधरी, राजेंद्र सिंह राठौड़, वार्ड पंच विमला वैष्णव, गणेश बैरवा, सत्यनारायण बैरवा, प्रभु बैरवा,पांचू बैरवा, कालूराम बैरवा, छोटू बैरवा, मोहन बैरवा, हंसराज बैरवा, रामदेव बैरवा, बाबूलाल बैरवा, गंगाराम बैरवा, किशन बैरवा, छीतर बैरवा सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।


