देरांठू के नवल सिंह राठौड़ व पटवारी धर्मेंद्र सेंवर का आरएएस में चयन होने पर ग्रामीणो ने किया फूल मालाओं से स्वागत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित आरएएस परीक्षा उत्तीर्ण होनें पर अंतिम रूप से चयनित हुए देरांठू निवासी नवल सिंह राठौड़ पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह राठौड़ का ग्रामीणों नें माला साफा पहनाकर मुंह मीठा कराकर भव्य स्वागत किया। अंतिम रूप से चयनित सूची में राठौड़ ने 366 वीं रेंक हांसिल कर कस्बे एवं परिवार का नाम रोशन किया है। इस मौके पर डीजे की धुन पर गली मौहल्लों में जुलुस निकालकर चयनित राठौड़ का भव्य स्वागत सत्कार किया गया। इस मौके पर सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़, राजेन्द्र सिंह राठौड़, देवेंद्र सिंह, चैन सिंह राठौड, सुरेन्द्र सिंह राठौड़, शिवदत्त दाधीच, संजय सोनी राजकुमार पाटोदी, धीरज वैष्णव, पंकज लक्ष्कार, लक्ष्मण चौधरी, मंगल वैष्णव, विनोद सेन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। उधर देरांठू के पटवारी धर्मेन्द्र कुमार सेंवर का भी आरएएस सूची में अंतिम रूप चयन हुआ है। इन्होंनें 505 वीं रेंक हांसिल की है। दोनों का अंतिम रूप से चयनित होने पर ग्रामीणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


