DESH KI AAWAJ

पत्रकार सांखला का मनाया जन्मदिन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद क्षेत्र के जागरूक पत्रकार श्याम सिंह सांखला का जन्मदिन गुरुवार को नसीराबाद कोर्ट परिसर में आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकार साथियों के साथ-साथ भाजपा मंडल पदाधिकारी व नगर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं । कार्यक्रम के दौरान केक काटकर सांखला का अभिनंदन किया गया। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और पत्रकारिता में निरंतर सक्रियता की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि श्याम सिंह सांखला निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहितकारी पत्रकारिता के प्रतीक हैं । इस अवसर पर पत्रकार एडवोकेट हेमन्त प्रजापत, पत्रकार हसन रिजवान , पत्रकार मुकेश वैष्णव , पत्रकार राजेश वर्मा , पत्रकार पूरणमल उदय , पत्रकार दिलीप राय , पत्रकार राहुल कुमार वर्मा, पत्रकार योगेन्द्र बुलचंदानी, पत्रकार दिलीप सेन, पत्रकार जितेन्द्र सिंह राठौड़, पत्रकार निखिल गुर्जर, आशीष जिंदल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव, नेमी चंद खींची, नसीराबाद नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष पति समाज सेवक प्रदीप अग्रवाल, नगरपालिका के पूर्व पार्षद महेन्द्र डाबी, नसीराबाद छावनी परिषद पूर्व पार्षद पति एडवोकेट नवाब कुरैशी, मानव उपभोक्ता सेवा से राहुल दत्यावर, एडवोकेट देवेन्द्र प्रजापत, एडवोकेट हेमन्त, एडवोकेट राजेश गोमा, एडवोकेट शैलेन्द्र मेहरा समेत कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे । सभी ने कहा कि श्याम सिंह सांखला की पत्रकारिता सदैव समाज के मूल मुद्दों को उजागर करने वाली रही है। इस मौके पर सौहार्द और सादगी से भरा माहौल देखने को मिला।

admin
Author: admin