भेरव धाम राताखेडा मे भरा बाबा का वार्षिक मेला
भेरव धाम राताखेडा मे भरा बाबा का वार्षिक मेला
कलशयात्रा के साथ निकली बाबा की सवारी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के रामसर रोड स्थित मसानिया भेरव धाम का वार्षिक मेला शनिवार को बडे धूमधाम से भरा । वार्षिक मेले के उपलक्ष्य मे मन्दिर को आकर्षक रुप से सजाया गया । वही रात्रि मे भजन संध्या का आयोजन हुआ । दिन मे बाबा की गाजे बाजे व कलशयात्रा के साथ शोभायात्रा निकाली गई । इस अवसर पर दिन भर भेरव बाबा के दर्शन करने हेतू भक्तों की भीड रही । वही धाम उपासक शिव कुमार प्रजापति ने धाम पर आये सभी भक्तों के कष्टों का निवारण किया । शाम को भण्डारे का आयोजन रखा गया । जिसमे धाम पर आये सभी भक्त गणो ने महाप्रसाद ग्रहण किया ।


