देरांठू क्षेत्र मे सौर उर्जा सयन्त्रो से केबल चोरी की बढी वारदातें
देरांठू क्षेत्र मे सौर उर्जा सयन्त्रो से केबल चोरी की बढी वारदातें
एक माह मे कई किसानों के खेतो मे से चोरो ने उडाई केबले , वही किसान वर्ग पस्त तो चोर हो रहे है मस्त
थानो मे रिपोर्ट के बाद भी पुलिस विभाग की शिथिलता हो रही नाकाब
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ग्रामीण अंचल मे कुऐ व टयूबवेलो पर लगी सौर ऊर्जा संयत्रों से केबल चोरी की वारदातें दिनो दिन बढ रही है । जहां ग्रामीण किसान फसलों की तैयारी के लिए लाखों रुपये कर्ज लेकर कुओ व टयूबवेल के लिऐ सौर ऊर्जा लगाकर , दिन रात चौकीदारी कर फसलों की रखवाली मे लगे है । वही चोकसी के बाद भी शातिर चोर गिरोह के सदस्य सौर ऊर्जा संयत्रों पर लगी मंहगी केबले मिनटों मे काटकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है ।
वही बुधवार रात्रि को देरांठू के गोरमिया तालाब के नजदीक छोटू पुत्र पांचू प्रजापत के टयूबवेल पर लगी सौर ऊर्जा की 16 प्लेटो पर लगी 300 फीट केबल , अमरचन्द पुत्र मांगू प्रजापत के लगे दो सौर ऊर्जा संयन्त्रो से 600 फीट केबल रात को शातिर चोर काट कर ले गए । चोरो ने खेतो मे अन्दर जमीन मे गड्डी केबलो को भी नहीं छोडा । जबकि खेत मालिक प्रतिदिन चोकीदारी करते है , पर घन्टे दो घन्टे के लिए घर पर जाने की जानकारी के साथ ताक मे बैठे चोर वारदात को अंजाम दे देते है । जिससे फसल को बचाने के चक्कर मे किसानों को दोहरी मार छेलनी पड रही है । वही किसानों द्बारा पुलिस मे रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही नही होने से चोरों के हौसले बुलंद हो रखे है । वही हर पांच सात दिन मे कही ना कही वारदातों को अंजाम दे चोर मस्त हो रहे है ।


