DESH KI AAWAJ

पशु प्रेमियों ने गोवंश के मृतक बछड़े को दफनाया

पशु प्रेमियों ने गोवंश के मृतक बछड़े को दफनाया

पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत

मुण्डवार उपखण्ड के सोडावास कस्बे के अलवर मार्ग पर बीती रात्रि को अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गोवंश के बछड़ी की मौत हो गई ।पशु प्रेमी रिंकू गुप्ता, अनिल शर्मा, प्रदीप शेरावत , राजेश यादव मिस्त्री , विकास चौधरी पुत्र राजेश चौधरी चिरूणी, राहुल चौधरी पुत्र राकेश चौधरी चिरुणी, सचिन चौधरी पुत्र दुलीचन्द चौधरी मौके पर पहुँच कर मृतक बछड़े को रात्रि को हीं गड्डा खोद कर हिन्दु रीति रिवाज के साथ दफनाया । पशु प्रेमी रिंकू गुप्ता ने कहा जानवर भी हमारे समाज का एक अहम हिस्सा है । ये हमारे पर्यावरण को भी संतुलित बनाए रखने में सहायक होते हैं । जानवर मन से सच्चे होते हैं। उनमें भी भावना होती है ।

admin
Author: admin