DESH KI AAWAJ

पुलिस थाना मुंडावर की अवैध खनन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तीन ट्रैक्टर पत्थरों से भरे हुए किए जप्त,

पुलिस थाना मुंडावर की अवैध खनन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तीन ट्रैक्टर पत्थरों से भरे हुए किए जप्त,

पंडित पवन भारद्वाज मुंडावर
मुंडावर भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह आईपीएस द्वारा चलाए जा रहे मिशन 100 अभियान के तहत जगराम मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर नीमराणा व महावीर सिंह व व्रतअधिकारी नीमराणा के सुपरविजन में मुंडावर थाना अधिकारी संजय शर्मा को मिशन  के तहत बदमाशों एवं संदिग्ध वाहनों के विशेष निगरानी रखने एवं कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया। इस ही क्रम में 24जुलाई को पुलिस थाना मुंडावर द्वारा उपखंड अधिकारी पंकज बडगूजर की मौजूदगी में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए  खनिज सम्पदा पत्थरों से भरे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर साथ ही तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान मिशन 100 के तहत अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए थाना अधिकारी द्वारा टीम गठित की गई तथा तथा मुंडावर और उपखंड अधिकारी पंकज बडगूजर के साथ श्योपुर पहाड़ में दबिश दी गई । जहां पर अवैध खनन किया जा रहा था । पहाड़ में दबिश के दौरान अवैध खनिज संपदा से भरे हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया गया तथा तीन ट्रैक्टर चालकों को गिरफ्तार किया गया । जब्त किए गए अवैध क्षमता से भरे हुए ट्रैक्टर ट्रॉली के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई जारी कर दी गई है ।
टीम विवरण संजय शर्मा पुलिस थानाअधिकारी मुंडावर रविंद्र कुमार एएसआई नरेश कुमार जोगेन्दर कुमार विकास प्रीतम रमेश संदीप कुमार

admin
Author: admin