DESH KI AAWAJ

आलनपुर सरकारी स्कूल का रास्ता  बद हाली के बीच नौनिहालों के कीचड़ भरे सफर 

आलनपुर सरकारी स्कूल का रास्ता  बद हाली के बीच नौनिहालों के कीचड़ भरे सफर 

पंडित पवन भारद्वाज मुंडावर

मुंडावर समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आलनपुर में छात्रों को कीचड़ भरे रास्तों से जाना आम बात हो गई है। पाठशाला जाने के लिए कोई रास्ता नहीं जहां से छात्रः छात्रा साफ़ रास्ते से जा सके । स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थी अनेकों बार कीचड़ में फिसल गिरते हैं ।  विद्यालय में अनेकों ढाणियों, चुडला गाँव, इंदिरा बस्ती, हरसौरा बाँध एवं टेहडकी  से छात्रः छात्रा अध्ययनरत हैं । जो रोज इस कीचड़ के कहर से रूबरू होते हुए स्कूल पहुँचते हैं । इस रास्ते के हालात से स्थानीय पंच, सरपंच, प्रधान, एवं विधालय विकास एवं प्रबंध समिति के सदस्य सब बखूबी परिचित हैं ।  स्कूल के इस मुख्य रास्ते का यह हाल ना केवल बरसात में अपितु सत्र पर्यंत कीचड़ भरा रहता है ।  जिसका आज तक हल नहीं निकला है ।

 यदि यह कोई पब्लिक स्कूल का रास्ता होता तो कल्पना है इससे बेहतर ही होता ,मगर सरकारी स्कूल होने के कारण किसी का भी ध्यान रास्ते पर नही जाता है ।

इस रास्ते को ठीक कराने के लिए सभी बच्चों, स्टाफ एवं ग्रामीण बलराम चंदेला , सुनील ठेकेदार, नरेश पंच, याद राम पासवान, नरेश फौजी,  धौला राम, देशराज बिसना वाली , दीपचंद जांगिड़, खम्भा राम मुकदम, परसराम एडवोकेट, रामकिशन उप सरपंच एवं ग्रमीणो ने प्रशासन से गुहार लगाई है ।

admin
Author: admin