हनुमान जयंती पर भटियानी में सन्त समागम
हनुमान जयंती पर भटियानी में सन्त समागम
भगवत प्राप्ति मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य: स्वामी नित्यप्रकाश
अजमेर । झड़वासा के निकटतम ग्राम पंचायत भटियानी मे स्वामी नित्यप्रकाश के सानिध्य में 20 वें संत समागम का आयोजन किया गया।
सन्त समागम का शुभारंभ ने गणेश स्तुति के साथ किया । जिसमे स्वमप्रकाश रुपाहेली, सांवर राम, जगननाथ भारती कोटा, कमला बाई, पारसी बाई, संत महात्माओं ने आध्यात्मिक बरखा करते हुए सामाजिक , नैतिक और परमार्थी ज्ञान की वर्षा की।
इस मौके सभी ग्रामवासियो ने शिरकत कर सत्संग का लाभ लिया । इसके साथ ही पोखरमल खाती व रामप्रसाद कैशियर का माला साफा पहनाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम संचालन शिवराज व धर्मराज गियाड़ ने किया।


