सरोकार:विवाह उत्सव पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सरोकार ,,,,,विवाह उत्सव पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
दिव्यांग जगत // पंडित पवन भारद्वाज
मुंडावर उपखण्ड समीपवर्ती जसाई गांव में पहली बार विवाह के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ । युवा भगत सिंह सेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष और सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष पंडित वीरेंद्र कुमार शर्मा जसाई सरपंच के विवाह के अवसर पर शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ । सरपंच वीरेंद्र शर्मा ने बताया रक्तदान शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत जसाई कार्यालय में लगाया गया । रक्तदान शिविर प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक चला । सरपंच वीरेंद्र शर्मा का कहना है कि विवाह के अवसर पर रक्तदान से बड़ा पुण्य का कार्य और नहीं है । 51 युनिट की डोनेट किया और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पंडित गोपी चंद शर्मा आनंद बाग ने कहा कि जो पंडित विरेन्द्र शर्मा ने काम किया वह बहुत सराहनीय हैं और हम तहे दिल से इसे आशीर्वाद एव दोनों को शादी की गोपी चन्द शर्मा ने बहुत बहुत शुभकामनाएँ दी और सरपंच वीरेंद्र शर्मा का विवाह 20 अप्रैल को आईएएस विपिन चंद्र शर्मा की भतीजी आरती शर्मा से होगा । सरपंच वीरेंद्र शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता है । परोपकार की वजह से ये युवा सरपंच बने हैं ।


