दिव्यांगों को मिली 11 स्कूटी,5000 स्कूटी के लिए आवेदन होंगे शुरू
- जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में अति दुर्लभ मलद्वार मार्ग पुननिर्माण का किया सफल आपरेशनमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय, अजमेर के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में एक जटिल एवं दुर्लभ शल्यक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।ब्यावर निवासी… Read more: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में अति दुर्लभ मलद्वार मार्ग पुननिर्माण का किया सफल आपरेशन
- राज्य स्तरीय अगंदान जागरुकता कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर को मिला सर्वश्रेष्ठ NTORC सेन्टर पुरस्कारमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । राज्य स्तरीय अंगदान जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के न्यू एकेडमिक ब्लॉक ऑडिटोरियम में आयोजित… Read more: राज्य स्तरीय अगंदान जागरुकता कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर को मिला सर्वश्रेष्ठ NTORC सेन्टर पुरस्कार
- पतंजलि योग समिति ब्यावर में योग कराने वाले प्रवीन मंगल बने सहयोग शिक्षकमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । श्री कृष्णi योग मंच सुभाष उद्यान ब्यावर पर योगाचार्य आनंद कुमावत के सानिध्य में नियमित योग अभ्यास करने वाले… Read more: पतंजलि योग समिति ब्यावर में योग कराने वाले प्रवीन मंगल बने सहयोग शिक्षक
- पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नसीराबाद का संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता में रहा शानदार प्रदर्शन , विधालय का क्षेत्रीय स्तर के लिए हुआ चयनमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 अजमेर में आयोजित संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय… Read more: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नसीराबाद का संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता में रहा शानदार प्रदर्शन , विधालय का क्षेत्रीय स्तर के लिए हुआ चयन
- केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने राजगढ़ भैरव धाम आकर भैरव बाबा के किये दर्शनमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । सावन के सोमवार को राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने ग्राम राजगढ़… Read more: केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने राजगढ़ भैरव धाम आकर भैरव बाबा के किये दर्शन
जिला कलक्टर ने 11 दिव्यांगजनों को दी स्कूटी
दीपक माली/दिव्यांग जगत
उदयपुर मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप दिव्यांग जनों को संबल एवं सुविधा प्रदान करने के क्रम में राज्य सरकार की स्कूटी वितरण योजना में सोमवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने 11 दिव्यांगजनों को स्कूटी प्रदान कर लाभान्वित किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मधुवन स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में कलक्टर मीणा ने लाभार्थियों को यह सौगात प्रदान कर बधाई दी एवं उपलब्ध कराए गए वाहन का सदुपयोग करने को कहा। कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार ने दिव्यांगों को शिक्षा एवं अन्य कार्यों की सुविधार्थ यह योजना संचालित की है। इससे दिव्यांगों को सुविधा के साथ राहत मिलेगी और सुलभता से उनके सारे कार्य पूर्ण होंगे। इस योजना के तहत आज 11 जनों को लाभान्वित किया गया है तथा कुछ दिनों पूर्व 17 दिव्यांगों को इस योजना का लाभ दिया गया है।
नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को किया रवाना
इस अवसर पर कलेक्टर ने जिला प्रशासन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं रिद्धि सिद्धि सेवा संस्था के सयुक्त तत्वावधान में एनएपीडीडीआर योजना के तहत नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि यह वाहन गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर लोगों को नशे की लत से दूर रहने एवं नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर विभागीय उपनिदेशक मांधाता सिंह ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं विभागीय प्रगति के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर सेव द गर्ल चाइल्ड की ब्रांड एंबेसडर डॉ. दिव्यानी कटारा, परिवीक्षा अधिकारी हेमंत खटीक, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रवीण पानेरी सहित विभागीय अधिकारी संस्था अध्यक्ष भैराराम चौधरी, जीवन खोजा, निक्की सागर, निर्मल शर्मा, बाबू लौहार, रेखा शर्मा, गंगा गरासिया आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर कलक्टर मीणा ने विभागीय परिसर में संचालित बाल अधिकारिता विभाग संस्कृत शिक्षा विभाग के कार्यालयों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संपूर्ण परिसर का अवलोकन करते हुए परिसर के उचित रखरखाव एवं मरम्मत आदि कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाकर भिजवाने के निर्देश दिए।


