DESH KI AAWAJ

अजमेर मे मिली मुम्बई से अपहृत 4 वर्षीय बालिका को उसके परिजन को किया सुपर्द

अजमेर मे मिली मुम्बई से अपहृत 4 वर्षीय बालिका को उसके परिजन को किया सुपर्द

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर के फेजर रोड , राजा साइकिल चोराहा निवासी सुनिल कुमार पुत्र नारायण मोची ने अलवर गेट थाना पर सूचना देकर बताया कि एक महिला जो बंगाली भाषा बोल रही है , उसके साथ एक छोटी बच्ची है । जो सदिग्ध मालूम लग रही है । एंव बच्ची बोल रही है कि यह महिला उसकी मां नही है । सूचना मिलते ही श्यामसिंह थानाधिकारी पुलिस थाना अलवर गेट अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे । जहां उक्त सदिग्ध महिला से पूछताछ करने पर महिला ने स्वयं का नाम कविता राय पत्नी दीपूसय कश्यप ब्राह्मण , उम्र 28 वर्ष , निवासी बरसत नुहापुरा , पोस्ट पकरहर पश्चिमी बंगाल बताया । उसके साथ जो बालिका जो 04 वर्ष के करीब थी के सम्बन्ध मे पूछने पर बच्ची का नाम गुडिय़ा बताया एंव स्वयं की बेटी होना बताया । लेकिन बालिका के द्बारा बार बार बोलने पर कि मुझे मेरी मां के पास जाना है , यह औरत गन्दी है कहने पर पुलिस को पूर्ण शक हो गया कि यह बालिका अपहृत की गई। महिला से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने भी उस बच्ची के परिजनों के बारे असमर्थता व्यक्त की । जिस पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अजमेर विकास सागंवान , अतिरिक्त पुलिस उप अधीक्षक वृत दक्षिण अजमेर सुनिल सिहाग को निर्देशित कर थानाधिकारी श्यामसिह के माध्यम से एक टीम गठित करी व सोसल मिडिया आदि के माध्यम के साथ क्षेत्र के थानो पर भी कोई अपहृत हुई बालिका के बारे रिपोर्ट दर्ज हुई हो तो जानकारी मांगी गई । पुलिस विभाग के अथक प्रयास से उक्त बालिका रुकसाना उर्फ गुडिया के अपहरण का मामला पुलिस थाना नागपाडा मुम्बई मे प्रकरण दर्ज होने की जानकारी प्राप्त हुई । जिस पर बालिका की फोटो भेज अनुसंधान अधिकारी व बालिका के परिजनों से बातचीत कर उन्हें बालिका अजमेर है की जानकारी दी गई । जिस नागपाडा मुम्बई पुलिस के साथ परिजन अजमेर पहुंचे । जहां माता पिता को देखकर बालिका रोते हुऐ परिजनों से लिपट गई । जिस पर पुलिस ने बालिका को परिजनों को सुपर्द कर दिया । इस अभियान मे थानाधिकारी के साथ थाने से विजेंद्र सिंह , जयपाल , सुरेन्द्र सिह , कुलदीप आदि का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।

admin
Author: admin