DESH KI AAWAJ

राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा नसीराबाद द्बारा जीवन प्रमाण पत्र शिविर का किया आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा नसीराबाद के द्बारा रविवार को तहसील परिसर स्थित पेंशनर भवन में नसीराबाद के गणमान्य विशिष्ट अतिथियों व भामाशाहों के सम्मान के साथ जीवन प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा नसीराबाद के अध्यक्ष गजानंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों, आम पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनरों की सुविधा हेतू नवम्बर माह 2026 में सरकार द्बारा कोषालय मे जमा कराए जाने वाले जीवन प्रमाण पत्र को भरवाने हेतू रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नसीराबाद क्षेत्र के रामसर से 110, बाघसुरी से 40 व नसीराबाद शहर से लगभग 300 जीवन प्रमाण पत्र भरवाकर वृद्ध पेंशनरों को राहत प्रदान की गई। शिविर में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों व भामाशाहों का भी सम्मान किया गया वह साथ ही आगामी जनवरी माह में होने वाले 20 वें 70 वर्षीय पेंशनरों के सम्मान समारोह की रुपरेखा पर भी प्रकाश डाला गया। शिविर में नगरपालिका चेयरमैन सुखदेव चौधरी, पार्षद राजेश शर्मा, पूर्व पार्षद शम्भू साहू, भामाशाह मुकेश कुमार सिंघल, भामाशाह मनीष यादव व पेंशनर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी स्वर्गीय घीसालाल भाटी की पुत्रवधु श्री मति हेमलता भाटी सहित रा उ मा वि लोहरवाड़ा के प्रधानाचार्य राकेश जीनगर का भी माला व शाल ओढ़ाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। समारोह के अन्त में अध्यक्ष शर्मा ने शिविर में आये सभी गणमान्य जनों का आभार प्रकट किया।

admin
Author: admin