श्री बजरंग नवयुवक मंडल सावंतसर के तत्वावधान में 9 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक 13 दिवसीय आदर्श रामलीला का होगा आयोजन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। श्री बजरंग नवयुवक रामलीला मंडल सावंतसर द्वारा इस वर्ष आगामी 9 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक 13 दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जाएगा । मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर वैष्णव की अध्यक्षता में हुई मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया । मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर वैष्णव ने बताया कि 9 अक्टूबर को भव्य रामलीला शुभारंभ के अवसर पर एक शाम श्री राम रघुनंदन के नाम का आयोजन किया जाएगा , 10 अक्टूबर को नारद मोह भगवान विष्णु को नारद का श्राप एवं रावण जन्म की लीला का मंचन किया जाएगा , 11 अक्टूबर को मेघनाथ की देवताओं पर विजय एवं श्री राम जन्मोत्सव , 12 अक्टूबर को गुरु वशिष्ठ द्वारा श्री राम लक्ष्मण को शिक्षा ग्रहण के साथ ताड़का मारीच सुबाऊ वध , 13 अक्टूबर को जनकपुरी में सीता स्वयंवर रावण बाणासुर संवाद , 14 अक्टूबर को लक्ष्मण परशुराम संवाद राम सीता विवाह , 15 अक्टूबर को कैकेई मंथरा संवाद श्री राम वनवास एवं केवट संवाद , 16 अक्टूबर को श्री राम का चित्रकूट विश्राम भरत मिलाप दशरथ मरण , 17 अक्टूबर को श्री राम लक्ष्मण का पंचवटी विश्राम शूर्पणखा नकटी खर-दूषण त्रिसरा वध सीता हरण, 18 अक्टूबर को राम सुग्रीव मित्रता बाली वध एवं लंका दहन , 19 अक्टूबर को अंगद रावण संवाद लक्ष्मण शक्ति मेघनाथ वध , 20 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर मंचन में अहिरावण वध , रावण वध की लीला का मंचन किया जाएगा । 21 अक्टूबर को राजतिलक भरत मिलाप एवं समापन समारोह लीला का मंचन किया जाएगा । रामलीला संयोजक देवकिशोर गुर्जर व रामलीला निर्देशक मुरलीधर वैष्णव के अनुसार 20 अक्टूबर को दिन में 3:00 बजे रामा दल एवं रावण दल शोभायात्रा बजरंग रंगमंच सावंतसर से प्रारंभ होकर मार्बल एरिया होते हुए रूपनगढ़ रोड होकर मदनगंज के मुख्य बाजार होते हुए रविंद्र रंगमंच पर रावण दहन किया जाएगा । महामंत्री शिवराज पाटिल के अनुसार इस बार राजस्थान के सुप्रसिद्ध कलाकारों को बुलाकर आदर्श रामलीला का मंचन कराया जाएगा । बैठक में तेजपाल बजाड़, उपाध्यक्ष विश्राम चाड़, कोषाध्यक्ष गणपत लाल शर्मा , एडवोकेट राजेंद्र नुवाद, कालूराम चुंडीवाल, भंवर सिंह शेखावत, व्यवस्थापक बाबूलाल वैष्णव ,पृथ्वीराज चुंडीवाल ,महेश कुमार शर्मा, पार्षद भागचंद चौधरी ,बलराम सांवरिया सहित सुशील शर्मा ,दीपक शर्मा, राकेश वैष्णव, सुधांशु वैष्णव, अशोक खटाना, धनराज सेन ,भगवती चरण जोशी, लक्ष्मण मालाकार, लाला पुजारी चंद्र प्रकाश वैष्णव, सतीश टांक ,भेरू बजाड़, धर्मराज वैष्णव, मनोज कुमार वैष्णव ,जगदीश सिंह शेखावत सहित मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे।


