DESH KI AAWAJ

नसीराबाद नगरपालिका में भाजपा के एडवोकेट सुखदेव चोधरी बने चेयरमैन, चौधरी को मिले 11 वोट, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रितिका शेखावत को मिले 9 मत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के सुखदेव चौधरी निर्वाचित हुए। सुखदेव चौधरी को 11 मत मिले , जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रितिका शेखावत को 9 मत प्राप्त हुए। 20 सदस्यीय नगर पालिका सदन में मतदान के बाद परिणाम घोषित किया गया।
रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी कल्पित शिवरान ने चुनाव परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि मतदान प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न हुई। परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखदेव चौधरी को बधाई दी।

admin
Author: admin