DESH KI AAWAJ

तेजा दशमी पर दिलवाड़ा, रामपुरा व देरांठू स्थित बासक बाबा धाम पर भरे मेले

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। तेजा दशमी पर नसीराबाद क्षेत्र के दिलवाडा , रामपुरा तेजाजी धाम व देरांठू के कोटा रोड स्थित बासक बाबा धाम पर मेले भरे । लोहरवाड़ा के निकट रामपुरा स्थित तेजाजी धाम में गादीपति रमाकांत दास उर्फ रतनलाल महाराज के सानिध्य में आयोजित मेले में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर में तेजाजी महाराज की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया गया और पूरे मंदिर परिसर को विद्युत सजावट से सजाया गया।
अल सुबह गादीपति रतनलाल महाराज विशेष परंपरा के साथ गुलाब की पंखुड़ियों पर रेंगते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान कर दिया।
विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना के बाद बाहर से आए झंडों और नई गाड़ियों की भी पूजा की गई। वहीं ब्रह्म मुहूर्त में कड़ा, चौकी और कांटे निकले गए
वहीं मेले में राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। जहां करीबन आसपास के करीब 300 गांवों से बिंदोरी में नाचते-गाते श्रद्धालु झंडे लेकर धाम पहुंचे। वही अखाड़े में हैरतअंगेज जीवंत करतबों दिखाए गए ।
वहीं घोड़ी नृत्य प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार दिए गए।
वही पिछले तीन दिनों से तेजाजी का मारवाड़ी खेल भी आयोजित किया जा रहा है। मेले में जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों का स्वागत भी किया गया। वहीं मेले में दिन भर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।
वहीं दिलवाडा में भी तेजाजी महाराज का मेला धूमधाम से भरा, मेले में दिन भर आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित नसीराबाद से भी गाजे बाजो के साथ झण्डे आये। वहीं ग्रामीणों ने घरों में चूरमा, बाटी व खीर बनाकर तेजाजी महाराज के भोग लगाया।
वहीं देरांठू के कोटा रोड स्थित बासक बाबा धाम पर रणजीत महाराज के सानिध्य में मेला भरा। धाम पर गाजे बाजे के साथ लाई शिव प्रतिमा की भी विधि विधान से पूजा कर स्थापना की गई। मेले में दूर दूर से भक्त गण गाजे बाजो के साथ झण्डे लेकर आये। मेले में आये अलगोजा प्रार्टी द्बारा भी तेजाजी महाराज की लावणियां गाकर ग्रामीणों को नाचने पर मजबूर कर दिया। मेले में कच्ची घोड़ी नृत्य भी हुआ। मेले में लगी मनिहारी, मिठाईयां, चाट पकोड़ी की दुकानों पर भीड़ रही, वहीं ग्रामीणों ने मेले में लगे झुलो का आनन्द उठाया।

admin
Author: admin