DESH KI AAWAJ

अजमेर में EVM स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात गार्ड ने खुद को मारी गोली, माखुपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज में होनी है मतगणना, पुलिस व FSL टीम पहुंची मौके पर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। माखुपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज में EVM स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात एक गार्ड द्वारा खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ और एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। FSL टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल गार्ड के इस कदम के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

admin
Author: admin