DESH KI AAWAJ

नसीराबाद में 60 फीट का बने रावण का होगा दहन, निकलेगी आकर्षक झांकियां, होगी आतिशबाजी

मुकेश वैष्णव दिव्यांग जगत अजमेर

अजमेर। नसीराबाद में 20 अक्टूबर, मंगलवार को 60 फीट के बने रावण का दहन होगा । दशहरा कमेटी के सरंक्षक महेन्द्र सिंह गुर्जर, संयोजक सुनिल गुर्जर व सह संयोजक दिनेश मगंल ने बताया कि रावण जयपुर से आये कारीगरों द्वारा बनाया जा रहा है। 20 अक्टूबर को गांधी चोक से सांय बैण्ड बाजों के भव्य झांकियां निकाली जायेगी। जो सदर बाजार से होते हुए रावण मैदान स्थल पर पहुंचेगी । वहां राम रावण युद्ध होगा, इसके पश्चात आकर्षक आतिशबाजी होगी । राम द्बारा रावण की नाभि में तीर मारने के साथ रावण दहन होगा । इस अवसर पर नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी कल्पित शिवरान, सीईओ सहित अधिकारी गण उपस्थित रहेंगे।

admin
Author: admin