DESH KI AAWAJ

अजमेर जिले के वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता नसीराबाद निवासी भोला शंकर गर्ग के आकस्मिक निधन से छाया नगर में शोक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले के वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता नसीराबाद निवासी भोला शंकर गर्ग का आज रविवार सुबह साढ़े सात बजे अस्वस्थता के दौरान निधन हो गया, उनके निधन से नगर के कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई।
नसीराबाद निवासी 90 वर्षीय दिवंगत नेता भोला शंकर गर्ग जीवन पर्यंत कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहने के साथ ही नगर के दिग्गज कांग्रेसी नेता और पुड्डुचेरी के पूर्व उप राज्यपाल स्व गोविंद सिंह गुर्जर के अभिन्न मित्र और हितैषी के रूप में जाने जाते थे, और राजनैतिक क्षेत्र में अपने मिलनसार और विनोद प्रिय स्वभाव के कारण लोकप्रिय नेताओं में इनकी गिनती होती थी। उनके निधन के साथ ही नगर में वरिष्ठ नेताओं के युग का अन्त हो गया । वह अपने पीछे दो पुत्रों एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं,स्व भोला शंकर गर्ग के आकस्मिक निधन के समाचार से नगर में शोक की लहर दौड़ गई और उनके निवास स्थान पर कांग्रेसी नेता कार्यकर्ताओं सहित नगर वासियों की भीड़ एकत्रित हो गई । आज रविवार मध्यान्ह 2 बजे स्थानीय किशनगढ़िया मोहल्ला स्थित स्व. गर्ग के निवास स्थान से अन्तिम यात्रा आरंभ हुई जो रामसर रोड स्थित मोक्ष धाम पर पहुंची , जहां मध्यान्ह समय में वरिष्ठ नेता गर्ग का अंतिम संस्कार किया गया।

admin
Author: admin