DESH KI AAWAJ

भाजपा के प्रदेश मंत्री सैनी के भादरा आगमन पर युवा मोर्चा ने किया आशीर्वाद व सम्मान समारोह का आयोजन

भाजपा के प्रदेश मंत्री सैनी के भादरा आगमन पर युवा मोर्चा ने किया आशीर्वाद व सम्मान समारोह का आयोजन
-नियामत जमाला-
भादरा,11 सितंबर / भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक सैनी के भादरा आगमन पर शुक्रवार सायं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद व सम्मान समारोह का आयोजन वीडीएस पैलेस में किया। प्रदेश मंत्री अशोक सैनी नोहर होते हुए भादरा पहुंचे। इस दौरान नोहर में स्वागत के बाद गांव रामगढ़ व गांव सिकरोड़ी में उनके स्वागत के बाद कार्यकर्ताओं ने भादरा सिरसा बाईपास पर उनका स्वागत किया एवं मोटरसाइकिल व टेंपो रैली के साथ कार्यकर्ता अनेक वाहनों के साथ मुख्य मार्गो से होते हुए उन्हें साथ लेकर वीडीएस पैलेस पहुंचे। इस दौरान मुख्य बाजार में भी अशोक सैनी का कार्यकर्ताओं ने कई जगह स्वागत व सम्मान किया। वीडीएस पैलेस में आशीर्वाद व सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक सैनी ने कहा कि वे साधारण परिवार से हैं। कार्यकर्ताओं के स्नेह, प्यार, विश्वास और उनके सहयोग से इस पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। भाजपा में कार्यकर्ताओं का पूरा मान- सम्मान है। जिसके कारण आज वे प्रदेश मंत्री के पद पर पहुंचे हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी ने भी प्रदेश मंत्री अशोक सैनी के व्यक्तित्व के साथ भाजपा के कार्यक्रमों व कार्यकर्ताओं के लिए की जा रही मेहनत को सराहनीय बताया। पूर्व विधायक संजीव बेनीवाल ने भी कहा कि अशोक सैनी अपनी मेहनत व कार्यकर्ताओं के प्यार व स्नेह से संगठन के प्रदेश मंत्री के पद पर पहुंचे हैं। इनमें काम करने की अच्छी क्षमता है एवं भविष्य में और ऊंचे पद पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष काशीराम गोदारा, प्रदीप बेनीवाल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुशील जोशी व देवेंद्र पारीक ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अशोक सैनी का स्वागत व सम्मान किया।

admin
Author: admin