DESH KI AAWAJ

बडे़ भाई से नाराज युवक पानी की टकीं पर चढ़ा

बडे़ भाई से नाराज युवक पानी की टकीं पर चढ़ा

लाडनुं संवाददाता रणजीत राम

लाडनुं शहर में सोमवार को युवक ने जमकर हगांमा किया। वह दोपहर अपने बडे़ भाई की डांट-फटकार से नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ गया ओर धमकी दी कि वह यहां से कुदकर जान दे देगा। पुलिस ने काफी देर तक समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नही माना। आखिर इस पारिवारिक झगड़े मे पुलिस को बिच मे आना पडा़। पुलिस ने गारंटी दी कि उसे कुछ नही कहेगा ओर कभी भी कोई नहीं डांटेगा। अब उतर जाऐ। युवक करीब 2 घंटे बाद उतरा।

लाडनुं का रहने वाला मनसब खां पुत्र हबीबा खां ( 18 ) सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे यहां शहरीया बास विश्वनाथपुरा रोड स्थित पानी कि ऊंची टंकी पर चढ गया। आसपास के लोगो की नजर टंकी पर चढे़ युवक पर पडी़ तो उन्होंने उसे निचे आने को कहा। कुछ युवको ने उसे उतारने के लिऐ टंकी पर चढ़ने की भी कोशिश की , लेकिन मनसब ने धमकाया कि ऊपर कोई आया तो वह छलांग लगा देगा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की मनसब को सिगरेट पिने की आदत है।सोमवार को भी वह चुपके से सिगरेट पी रहा था कि उसको बडे़ भाई ने देख लिया। इस बात को लेकर उसको बडे़ भाई ने टोकते हुए फटकार दिया। इसी से नाराज होकर वह घर से निकलकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने कहा की वो टंकी से कुदकर अपनी जान दे देगा।

मोके पर जुटे लोगों की सुचना पर पुलिस ने मनसब को समझाया। आश्वस्त दिया कि उसे कोई नहीं डांटेगा ओर कोई भी उससे नाराज नहीं होगा। उसके बाद करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद पौने साढे 4 बजे पुलिस ने समझाकर टंकी से उतारा।

admin
Author: admin