DESH KI AAWAJ

यादव ने श्रीनगर ग्राम का बढ़ाया गौरव, आईजी ने रेंज स्तरीय समारोह में किया सम्मानित

यादव ने श्रीनगर ग्राम का बढ़ाया गौरव, आईजी ने रेंज स्तरीय समारोह में किया सम्मानित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्रीनगर कस्बे की थाना सीएलजी सदस्य सुनीता यादव का अजमेर रेंज आईजी रुपिंदर सिंघ ने आवाज दो एप्प में श्रेष्ठ स्तरीय कार्य पर प्रशस्ति पत्र देकर रेंज स्तरीय सम्मान किया। यादव ने आवाज़ दो एप्प कार्यक्रम की प्रेरणा से इसे जन-जन तक पहुंचाने में बहुत अच्छा कार्य किया। उन्होंने कई बैठकों में भाग लेकर जो बातें पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा बताई जाती थी , उसके लिए महिलाओ को प्रेरित करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आवाज दो एप्प से महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भरता का एक प्रमाण मिला है। वह निर्भीक रूप से अपने ऊपर हो रहे अत्याचार को न सहते हुए जागरूक महिला की तरह अपने हक की लड़ाई स्वयं लड़ सकती है। यादव ने इसके लिए जिला एसपी विकास कुमार शर्मा, केकड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा, नसीराबाद सीओ पूनम भरगड, श्रीनगर थानाप्रभारी गणपतसिंह राजावत का भी सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। यादव के सम्मान पर थानाप्रभारी ने भी कहा कि वह स्वयं एक जागरूक महिला है। हर एक सीएलजी बैठक में उपस्थित रहने के साथ ग्रामहित सुझावों पर चर्चा करती है। इस सम्मान से श्रीनगर ग्राम का गौरव बढ़ा है। वही श्रीनगर थाने के ए.एसआई के.के. यादव और जीवणराम चौधरी को भी आईजी द्वारा श्रेष्ठ कार्य पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। रेंज स्तरीय यह कार्यक्रम सोमवार को पुलिस लाइन अजमेर में रखा गया था।

admin
Author: admin