DESH KI AAWAJ

संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको के आह्वान पर भादरा में रेल पटरियों पर बैठे कार्यकर्ता

संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको के आह्वान पर भादरा में रेल पटरियों पर बैठे कार्यकर्ता
-नियामत जमाला –
भादरा, 18 अक्टूबर / केन्द्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्र व्यापी आह्वान पर सोमवार को किए गए रेल रोको आंदोलन के दौरान भादरा में भी अखिल भारतीय किसान सभा एवं संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के तीनों काले कृषि कानूनों को वापिस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की कानूनी गारंटी देने, बिजली- पराली विधेयक वापिस लेने,पैट्रोल,डीजल,गैस की बढी कीमते वापिस लेने, श्रम विरोधी चारों लेबरकोड वापिस लेने व सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण बंद करने आदि मांगों को लेकर जसवन्त सहारण के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक भादरा रेलवे स्टेशन पर रेल पटरियों पर बैठ कर संयुक्त किसान मोर्चा की मांगों के समर्थन में नारेबाजी की,हालाँकि इस समयावधि के दौरान यहाँ से कोई भी रेलगाड़ी नहीं निकली। रेल पटरियों पर बैठ कर किए गए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य रोहतास सौलंकी ने कहा कि मोदी सरकार अपराधियों को शह दे रही है। लखीमपुर खीरी में नरसंहार पर प्रधानमंत्री की चुप्पी बताती है कि मोदी सरकार किसानों की दुश्मन है और देश के खेत-खलिहान तथा रोटी को अंबानी-अडानी के हवाले कर रही है। डीवाईएफआई राज्य कमेटी सदस्य पवन बेनीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है। युवाओं को रोजगार,जनता को महंगाई से मुक्ति, किसानों को लाभकारी दाम देने में विफल रही है। किसान सभा तहसील कमेटी सदस्य विनोद धुआं ने कहा कि भादरा का किसान भी संयुक्त किसान मोर्चा के हर फैसले को समर्थन देता रहेगा। सरकार अनाज को अंबानी के गोदाम में बंद करना चाहती है। रेल पटरियों पर हुए इस धरना रूपी विरोध प्रदर्शन में माकपा तहसील सचिव जे.पी. ढाका, निनाण सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम कड़वासरा, जनाणा सरपंच प्रतिनिधि चरणसिंह झाझड़िया, धर्मपाल ढुकिया, जोन प्रभारी राकेश थालोड़, लालचंद महला, का. जसवन्त सहारण, एसएफआई तहसील कमेटी भादरा से दिनेश मोठसरा, मनदीप गोदारा, संदीप सारस्वत,जतीन लहरी, पंकज खिटक,अमित ढिलकी वाला, एडवोकेट संदीप शर्मा, एडवोकेट दीपक कुलड़िया, सहित अनेक किसान व अन्य मौजूद थे। फोटो_रेल रोको आंदोलन दौरान भादरा में रेल पटरियों पर बैठे कार्यकर्ता

admin
Author: admin