नसीराबाद नगरपालिका के 10 पार्कों मे 10 मिनी हाई मास्ट लाइट सहित 1 ओपन जिम का कार्य शुरू
नसीराबाद नगरपालिका के 10 पार्कों मे 10 मिनी हाई मास्ट लाइट सहित 1 ओपन जिम का कार्य शुरू
7 पार्कों में हुई बोरिंग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा द्वारा विकास कार्य को गति प्रदान करते हुए विभिन्न 10 पार्कों में 10 मिनी हाई मास्ट लाइट लगाने का कार्य शुरू किया गया है । जिससे उद्यान में चारो ओर पर्याप्त रोशनी होने से आमजन को सुविधा उपलब्ध होगी । इसी क्रम में शिव मंदिर के पास उद्यान में एक ओर ओपन जिम लगाने के कार्य की शुरुआत की गई । जिससे आमजन को स्वच्छ वातावरण में स्वास्थ्य के प्रति लाभ मिलेगा । जबकि एक ओपन जिम कुछ दिन पूर्व ही पूर्ण रूप से तेयार हो गई थी । जिसके उपयोग से आमजन को लाभ मिल रहा है।
पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा ने बताया कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को लेकर स्मार्ट सिटी की तरह लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं ।शेष 7 पार्कों में बोरिंग का कार्य भी पूर्ण हो चुका है । जिससे उद्यान में पानी की समस्या का समाधान होने से उधान हरा भरा बनाए रखने में मदद मिलेगी।
उक्त कार्य शुरू होने पर पार्षदों सहित आमजन ने पालिका के विकासशील कार्यो पर खुशी जाहिर की।

