DESH KI AAWAJ

जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत केसरपुरा मे चल रहा कार्य बीच मे हुआ बन्द

जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत केसरपुरा मे चल रहा कार्य बीच मे हुआ बन्द

कार्य शीघ्र पूर्ण नही होने पर ग्रामीण आगामी 23 व 24 जून को होने वाले महंगाई राहत शिविर का करेंगे बहिष्कार

जिला कलेक्टर को भेजा पत्र

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । पंचायत समिति पीसांगन के ग्राम पंचायत केसरपुरा के राजस्व ग्राम कोटाज , अर्जुनपुरा खालसा , शिवपुरा सहित आस पास की ढाणियो मे जल जीवन मिशन योजना के तहत बीसलपुर पाईप लाईन का कार्य 14 दिसम्बंर 2022 को विभाग द्बारा प्रारम्भ किया गया था । जिसमे एच डी पी ई पाईप लाईन का कार्य लगभग पूर्ण कर दिया गया है । लेकिन पथरीले क्षेत्र मे डी आई पाईप की स्वीकृति होने के बाबजूद भी पाईप लाईन का कार्य पूरा नही किया गया । पी एच डी विभाग के उच्च अधिकारियों को बार बार संज्ञान के बाबजूद भी कार्य नही करवाया जा रहा है । विभाग के अधिकारियों द्बारा बताया गया कि M/S जूबेरी इन्जीनियरिंग कस्टृक्शन कम्पनी द्बारा डी आई पाईप एवं कनेक्शन सामग्री उपलब्ध नहीं होने से कार्य को बन्द कर रखा है । ग्राम पंचायत द्बारा समय समय पर उच्च अधिकारियों एवं जन सुनवाई ओर दिशा की बैठक मे भी इस विषय को रखा गया था । जिसमे अधिकारियों द्बारा एक माह मे डी आई पाईप मुख्य लाईन से जोडने , स्टोरेज टंकिया व हर घर नल कनेक्शन पूर्ण कर देने का आश्वासन दिया गया था । लेकिन आज दिवस तक कार्य पूरा नही किया गया है । जिसको लेकर क्षेत्र वासियों मे पानी की व्यवस्था सुचारू नही होने पर रोष व्याप्त है ।
सरपंच शक्ति सिह रावत ने बताया कि पी एच डी विभाग द्वारा बीसलपुर लाईन का बन्द पडा कार्य शीघ्र प्रारम्भ नही करने पर आगामी 23 व 24 जून को ग्राम पंचायत मे लगने वाले महंगाई राहत शिविर का ग्राम पंचायत वासी बहिष्कार करेंगे । जिसकी समस्त जिम्मेदारी पी एच डी विभाग एवं परियोजना अधिकारियों की होगी । इस सम्बंध मे ग्राम पंचायत सरपंच ने जिला कलेक्टर को भी पत्र प्रेषित किया ।

admin
Author: admin