DESH KI AAWAJ

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद ब्लॉक श्रीनगर अजमेर में महिलाओ को बनाया जा रहा है आत्मनिर्भर

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद ब्लॉक श्रीनगर अजमेर में महिलाओ को बनाया जा रहा है आत्मनिर्भर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद ब्लॉक श्रीनगर में सोमवार को सूरज राजीविका महिला ग्राम संगठन की बैठक आयोजित हुई । जिसमे जिला प्रबधक रुचि जैन ने बताया कि जिले में राजीविका से छूटे हुए गरीब और अतिगरीब परिवारों को राजीविका स्वय सहायता समूह से जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । एक माह तक चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसी कारण वंश छूटे हुए गरीब परिवार को शत प्रतिशत महिलाओं को राजीविका से जोडना है । अभियान के तहत सभी गांवों में रैली , ग्राम सभा आदि का आयोजन किया जा रहा है ।
ब्लॉक परियोजना प्रबधक श्रीनगर विजय कुमावत ने बताया कि राजीविका द्वारा महिलाओं को ग्राम संगठन बैंक आदि से ऋण दिलाकर महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करवाया जायेगा । जिसमे सिलाई , फैंसी स्टोर , ब्यूटी पार्लर , आचार , पापड़ , अगरबत्ती , साबुन , सर्फ इत्यादि कार्य शुरू करवाया जायेगा ।
ब्लॉक श्रीनगर में राजीविका द्वारा 538 स्वय सहायता समूह गठन कर चुके है । बड़ौदा स्वरोजगार विकास सरस्थान से आकाश गहलोत ने राजीविका महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण की जानकारी दी । जिनसे अगरबत्ती , आचार , पापड़ , मसाला पाउडर , साबुन , सर्फ , वेसलिन , हैंडवास , ब्यूटी पार्लर , सिलाई , कंप्यूटर आदि की जानकारी दी गई । ग्राम सभा में कन्हैयालाल मीणा, रीना पारेता, सीना मीना, और ग्राम श्रीनगर की महिलाए उपस्थित रही ।

admin
Author: admin