DESH KI AAWAJ

चोरों के हौसले बुलंद एक माह के अंदर ही दे डाला दूसरी घटना को अंजाम

चोरों के हौसले बुलंद एक माह के अंदर ही दे डाला दूसरी घटना को अंजाम

दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज

बहरोड़ क्षेत्र में बढती चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही।गत दिनों मोमनपुर गांव में दिनेश पुत्र सुल्तान सिंह यादव के मकान की खिड़की तोड़कर चोर कीमती गहने व नकदी चुराकर फरार हो गए थे।इस घटना को हुवे अभी एक महीना भी नहीं हुआ था कि चोरों ने फिर बड़ी सफाई से मोमनपुर निवासी सुंदरलाल पुत्र जगमाल व उनके चाचा सेवानिवृत्त कैप्टन दयाराम यादव के घर हाथ साफ कर दिया।पीड़ितों ने बताया कि लगभग 9 से 10 लाख रुपए के गहने व नकदी चोरी हुई है।जिसकी रिपोर्ट थाने में दी गई है।अब ऐसे में प्रशासन की लचीली व्यवस्था पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं। पिछली चोरी की घटना का अब तक पुलिस द्वारा कोई खुलासा नहीं किया गया। वहीं ठीक उसी प्रकार की घटना का घटित होना चोरों द्वारा पुलिस प्रशासन को मुंह चिढ़ाने जैसा लगता है।साथ ही प्रशासन के लिए चेतावनी को भी दर्शाता है।अब देखना यह है कि आखिर इन घटनाओं पर अंकुश लग पाएगा या फिर लोग अपनी खून पसीने की कमाई को यूँ ही चोरों के हाथों गंवाते रहेंगे।

admin
Author: admin