DESH KI AAWAJ

कौन सुनेगा इस दिव्यांग की फरियाद घर में नही हैं शौचालय

दिव्यांग परिवार ने नसीराबाद प्रशासन से शोचालय बनवाने की मांग

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के मुकेरी मोहल्ले मे निवास करने वाले दिव्यांग मुकेश पुत्र स्व. बन्शीलाल ने नसीराबाद के अधिशासी अधिकारी को पत्र ज्ञापित कर घर के बहार शोचालय बनवाने की मांग की । दिव्यांग मुकेश ने बताया कि उसके पिताजी का पूर्व मे स्वर्गवास हो चुका है । हम दो भाई है दोनो ही जन्म से दिव्यांग है । मेरे भाई तो चलने फिरने मे भी असमर्थ है । माताजी पहले घरो मे बर्तन साफ करने जाकर हमारा पेट भर रही थीं । अब वो भी 60 से ऊपर होने के साथ चलने फिरने मे अब असमर्थ होने के कारण जा नहीं पा रही है , मे भी जैसे तैसे आलू प्याज का थैला लगाकर अपना व अपनी मां व भाई का गुजर बसर कर रहा हूँ । हमारी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण घर मे शोचालय नहीं बनवा पा रहां हूँ । इसके लिए जिला कलेक्टर महोदय के साथ जिला प्रमुख के जनसुनवाई कार्यक्रम मे भी जाकर शौचालय हेतू ज्ञापन देकर आ चुका हूँ , लेकिन आज तक सुनवाई नही हुई । जबकि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घर घर मे शोचालय बनाकर दिऐ । लेकिन हमे आज तक इस सुविधा का लाभ नसीराबाद प्रशासन ने नही दिया है । परिवार की इसी परेशानी को देखते हुऐ गुरुवार को फिर नसीराबाद छावनी के अधिशासी अधिकारी उमेश शर्मा को परिवार की परेशानी बताते हुए फिर ज्ञापन दिया है , जिसका उन्होंने मौका देखकर शोचालय बनवाने का आश्वासन दिया ।

admin
Author: admin