DESH KI AAWAJ

6 दिन से धरने पर दिव्यांग, कब आएगी सद्बुद्धि सरकार को

भिवानी आज दिनांक 6 अप्रैल 2022 ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष समिति के बैनर तले दिव्यांग समाज हरियाणा के अनिश्चित आंदोलन के छठे दिन की अध्यक्षता श्री विनोद कुमार वर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने की मंच का संचालन सुरेश कुमार प्रदेश प्रवक्ता दिव्यांग समाज हरियाणा ने किया, आज दिव्यांगों ने आंदोलन के छठे दिन लघु सचिवालय के मेन गेट को आधा घंटा के लिए घेराव किया और उपायुक्त महोदय के माध्यम से दिव्यांगों के आंदोलन के दौरान धरना स्थल पर बिजली, पानी, शौचालय, व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, मेडिकल टीम की सेवाओं को सुनिश्चित कराने बारे ज्ञापन दिया, श्री विनोद कुमार वर्मा ने बताया की सरकार और प्रशासन की लापरवाही की वजह से आज दिव्यांग आश्रित महिलाओं को रिकॉर्ड में विधवा दिखाकर पेंशन 4 महीने से रोक रखी है इस ज्ञापन पत्र के माध्यम से हम सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हैं कि 10 दिन के अंदर अंदर इस गलती को सुधार पेंशन जारी की जाए, ऐसा नहीं होता तो दिव्यांगजन अपने परिवार के साथ लघु सचिवालय के गेट पर बैठने के लिए मजबूर होंगे, श्री सुरेश कुमार प्रदेश प्रवक्ता ने बताया दिव्यांगजन सामाजिक सुरक्षा पेंशन के ऊपर आश्रित हैं अब उनके भूखों मरने की नौबत आ गई है, केंद्र सरकार द्वारा 80 करोड़ लोगों को दिए जाने वाले फ्री अनाज में दिव्यांगों को नहीं रखा गया है बड़े शर्म की बातl श्री सुदर्शन प्रधान सर्व कर्मचारी संघ ने धरना स्थल पर पहुंचकर दिव्यांगों की सभी मांगों का समर्थन किया और सहयोग देने के लिए प्रतिज्ञा फिर से दोहराई, श्री सुदर्शन प्रधान ने अपने संबोधन में कहा की दिव्यांगों की 18 सूत्री मांग पर समझौता सरकार ने किया था इसे तत्काल प्रभाव से लागू करें दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 का दिव्यांगों को पूर्ण लाभ दें, दिव्यांगों की मांगे पूरी नहीं होती है तो सर्व कर्मचारी संघ इनके समर्थन में उतर जाएगाl आश्वासन देता हूं कि दिव्यांग आंदोलन में जो सहायता चाहिएगी उसके लिए सर्व कर्मचारी संघ हमेशा तैयार हैl आज के मुख्य वक्ता श्री संजय अग्रवाल एडवोकेट, श्री सुनील पवार एडवोकेट, श्री सतीश प्रधान लोहारू राजकुमार कृष्ण सोनू प्रधान भवानी खेड़ा, श्यामसुंदर रोहिल्ला रमेश लाडवा जिले सिंह कलावती देवी सुनील वीरमति

admin
Author: admin