राजस्थान के व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ि होंगे सम्मानित
राजस्थान के व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ि होंगे सम्मानित
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
बहरोड़ कस्बे के हाईवे स्थित कृष्णा मैरिज होम में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जहां मिशन अंबेडकर सोसायटी अलवर द्वार एक विशाल रैली निकाली जाएगी। जो सबलपुरा मोहल्ला स्थित अंबेडकर भवन से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कृष्णा मैरिज होम पहुंचेगी। जहां प्रतिभावान सम्मान समारोह कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें राजवाड़ा स्पोर्ट्स समिति बहरोड़ के व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ियों का भी सम्मान किया जाएगा। रोडवाल निवासी व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ी हरीश कुमार ने बताया की नेशनल क्रिकेट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए व्हीलचेयर के माध्यम से क्रिकेट खेलकर अपने क्षेत्र वह जिले का नाम रोशन किया है। जिसके चलते क्षेत्र के समाजसेवी संगठन मिशन अंबेडकर सोसायटी अलवर द्वारा 26 नवंबर को व्हील चेयर क्रिकेट खिलाड़ी हरीश कुमार, रहमान खान, रामलाल, साकिर खान, नरेंद्र, रामखिलाड़ी, मोइन खान, धनराज आदि आठ खिलाड़ियों सहित क्षेत्र के अन्य प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।


