DESH KI AAWAJ

‘ हम भारत के लोग वैचारिक चेतना अभियान ‘ पर किया सेमिनार आयोजित

‘ हम भारत के लोग वैचारिक चेतना अभियान ‘ पर किया सेमिनार आयोजित
-नियामत जमाला-
भादरा ,5 सितम्बर/ ‘हम भारत के लोग वैचारिक चेतना अभियान पर स्थानीय श्रीकृष्ण अतिथि सदन में रविवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने बताया कि ‘ हम भारत के लोग वैचारिक चेतना ‘ अभियान एक सामाजिक मिशन है, जिसका उद्देश्य आपसी भाईचारा, राष्ट्रप्रेम व संवैधानिक मूल्यों पर लोगों को चेतन करना है। यह ‘ हम भारत के लोग ‘भारत हमारा देश,इसके प्रतीक चिन्ह हमारी भावना, संविधान हमारा आदर्श, तिरंगा हमारा गौरव ,वैज्ञानिक हमारा चिंतन ,समाजवादी हमारा दर्शन के भाव को समाहित किए हुए जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।कार्यक्रम में वैचारिक मंच से जुड़े हुए वक्ताओं ने बताया कि यह नागरिकों का गैर राजनीतिक संगठन है जो नागरिकों के हितों के लिए चेतना का काम करेगा। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान हालात में आम नागरिकों की खुशहाली के लिए एक बौद्धिक क्रांति की आवश्यकता है।जब तक समाज से ऊंच-नीच, महिला उत्पीड़न, जाति धर्म की संकीर्णता ,नागरिकों का शोषण दूर नहीं हो जाता, शिक्षा – चिकित्सा रोजगार एवं अन्य पब्लिक सेक्टर की व्यापकता सुनिश्चित नहीं हो जाती, यह अभियान जारी रहेगाl
सेमिनार में शिक्षक दिवस पर डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सेमिनार में सर्वप्रथम श्रोताओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई तथा उपस्थित प्रबुद्धजनों ने वैचारिक चेतना अभियान विजन पत्र का विमोचन किया। कार्यक्रम संचालक दलीप बलौदा ने वैचारिक चेतना अभियान के उद्देश्यों व भूमिका को प्रस्तुत किया। सेमिनार में वर्तमान सामाजिक समस्याओं पर चर्चा कर भारतीय संविधान में वर्णित अधिकारों व कर्तव्यों को धरातल पर उतारने और हर भारतीय को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। राममूर्ति स्वामी ने ‘हम भारत के लोग ‘ के विज़न को श्रोताओं के सामने पेश किया। जगदीश ढ़ाका ने ‘ हम भारत के लोग’ के उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी। सेमिनार में शिशपाल आर्य, सुरेन्द्र बेनीवाल, रणजीत सिंह दुहारिया,दलीप बलौदा,सतीश मिश्रा, लीलूराम तैनाण,राम कुमार स्वामी ,खेताराम सिंगाठिया,गुलाम हुसैन,फूलाराम राजेरा,श्रीमती मंजू तरड़ व महेन्द्र सरावग आदि ने संबोधित किया। सेमिनार में उपस्थित जनों ने देश में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया तथा बढ़ते बिजली बिलों का विरोध करते हुए आंदोलन करने का निर्णय किया।कार्यक्रम में रामस्वरूप थालड़का,राम कुमार महिया,सुदर्शनआर्य,जोगेंद्र मोठसरा, जय सिंह नोखवाल, जगदीश पूनियां,सतपाल बेनीवाल, रामकिशन मुंड, घड़सीराम, कृष्ण कलकल,रामप्रताप,मघाराम स्वामी,धर्मपाल देवना,वेद नेहरा,प्रेम शर्मा आदि उपस्थित थे। मंच संचालन दलीप बलौदा ने किया।

admin
Author: admin