DESH KI AAWAJ

रामकथा श्रवण से ही हमारा कल्याण हो सकता है

रामकथा श्रवण से ही हमारा कल्याण हो सकता है

रामचरित मानस तो भगवान महादेव की आत्मा थी : पंडित प्रेम चंद

झड़वासा में 9 दिवसीय रामकथा का श्री गणेश

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा में मंगलवार से नवनिर्मित देवनारायण मंदिर में 9 दिवसीय रामकथा प्रारम्भ हुई। कथा प्रतिदिन दिन में 12 बजे से साँय 4 बजे तक चलेगी । कथा का रसपान पंण्डित मदनलाल शास्त्री करायेंगे ।
मंगलवार को कथा शुरुआत में प्रथम दिन कथावाचक पण्डित प्रेमचंद शास्त्री ने बताया की रामचरित मानस तो भगवान महादेव की आत्मा है । गोस्वामी तुलसीदास की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया की तुलसीदास जी के मानव जीवन को परमार्थ की और मोड़ने में उनकी पत्नी का बहुत बड़ा हाथ था । जिसने तुलसीदास का जीवन ही बदल दिया।
और बताया की हमें भी परमात्मा ने मानव जीवन देकर परमात्मा को पाने के लिए ही भेजा है । हमे सबको अपने मानव जीवन के इस उद्देशय को हमेशा याद रखना है। और बताया की यह रामकथा तो भगवान महादेव और माता सती को भी बहुत प्रिय थी । जिसका हम सबको को भी श्रवण करना है । जिससे हमारा कल्याण हो सके।

admin
Author: admin